छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : रेस्ट हाउस के पास बिजली के पोल में करंट, दो गायों की मौत…

By kadwaghut|21 Aug 2026, 10:58 AM
f X W

गंडई पंडरिया , राजनांदगांव रोड स्थित रेस्ट हाउस के पास बुधवार रात एक दर्दनाक घटना हुई, जहां बिजली पोल में करंट आने की चपेट में आकर दो गायों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गाय पोल के आसपास पहुंचीं और करंट की चपेट में आ गईं। घटना के बाद मौके पर दोनों गाय मृत अवस्था में पड़ी मिलीं।

घटना की तस्वीरें सामने आने के बाद बिजली व्यवस्था की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। जिस स्थान पर पोल लगा है, उसके आसपास बारिश के कारण जमीन पर पानी और कीचड़ भी नजर आ रहा है। ऐसे में बिजली पोल में करंट का रिसाव होना राहगीरों और आसपास घूमने वाले पशुओं के लिए भी गंभीर खतरा बन सकता है। मामले में विद्युत विभाग द्वारा मौके की जांच कर करंट आने के वास्तविक कारणों का पता लगाना जरूरी है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ का आयोजन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों का हुआ सम्मान...

Related Articles

Back to top button