छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ रजत जयंती

By kadwaghut|12 Sep 2025, 9:25 PM
f X W

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ रजत जयंती

– श्रमवीर स्वास्थ्य जांच शिविर में स्वास्थ्य जांच कर नि:शुल्क दवाईयों का किया गया वितरण


राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ रजत जयंती के अवसर पर श्रम विभाग द्वारा राजनांदगांव विकासखंड के औद्योगिक क्षेत्र टेड़ेसरा के नवीन शासकीय प्राथमिक शाला प्रांगण में श्रमवीर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का शुभारंभ अध्यक्ष छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल योगेश दत्त मिश्रा द्वारा किया गया। उन्होंने श्रमिकों को अधिक से अधिक संख्या में शिविर में शामिल होकर स्वास्थ्य जांच कराने तथा विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित होने आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि विभिन्न बीमारी से ग्रसित पाए जाने वाले श्रमिकों को श्रम विभाग अंतर्गत संचालित मंडलों के पात्रतानुसार आवेदन कराकर लाभान्वित किया जाएगा।  


श्रमवीर स्वास्थ्य जांच शिविर में अपंजीकृत श्रमिकों को पात्रतानुसार नवीन पंजीयन एवं नवीनीकरण कार्य किया गया तथा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कराने के लिए आवेदन प्राप्त किए गए। शिविर में विभिन्न औद्योगिक संस्थानों एवं आसपास क्षेत्र के लगभग 300 से अधिक श्रमिक शामिल हुए। इस दौरान मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा 50 श्रमिकों का स्वास्थ्य जांच कर 29 रोगियों  को आवश्यकतानुसार दवाई एवं आवश्यक स्वास्थ्य सलाह दी गई। ईएसआईसी औषधालय द्वारा लगभग 115 श्रमिकों एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा 65 श्रमिकों का स्वास्थ्य जांच कर नि:शुल्क दवाई वितरण किया गया। शिविर में श्रम विभाग राजनांदगांव द्वारा छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल तथा छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत पात्रता अनुसार 19 श्रमिकों का नवीन पंजीयन एवं 9 श्रमिकों का नवीनीकरण किया गया।

READ ALSO  Rajnandgaon : सिंधु गरबा उत्सव में झूम रहा सिंधी समाज - गौरव पथ स्थित ऑडिटोरियम में रोजाना उमड़ रहा उत्साह

इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : जारी सूची के संबंध में दावा आपत्ति 17 सितम्बर तक

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button