छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : स्थापना दिवस समारोह: रायपुर में RPF की भव्य परेड, ड्रोन से रोबोट तक दिखेगी आधुनिक सुरक्षा की झलक …

By kadwaghut|12 Oct 2026, 11:15 AM
f X W

रायपुर: राजधानी में आज रेलवे सुरक्षा बल (RPF) का 42वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा. रेलवे वर्कशॉप ग्राउंड में भव्य परेड के जरिए आरपीएफ के जवान अनुशासन, साहस और कार्यकुशलता का प्रदर्शन करेंगे. समारोह में आरपीएफ की महानिदेशक सोनाली मिश्रा सहित रेलवे और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे. इस दौरान उत्कृष्ट सेवा के लिए अधिकारियों और जवानों को सम्मानित किया जाएगा. इनमें 3 राष्ट्रपति पुलिस पदक, 30 पुलिस पदक और एक जीवन रक्षा पदक शामिल हैं. महिला दस्ता, कोरास कमांडो, डॉग स्क्वॉड और सेगवे दस्ते का प्रदर्शन भी होगा. वहीं तकनीकी प्रदर्शनी में ड्रोन निगरानी, ह्यूमनॉइड रोबोट ‘अर्जुन’ और आधुनिक डिजिटल सुरक्षा प्रणालियों की झलक देखने को मिलेगी.

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : मां-बेटे की संदिग्ध मौत से सनसनी, अलग-अलग जगह मिले दोनों के शव, मौके पर जुटी भीड़…

Related Articles

Back to top button