छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

20 अक्टूबर को राजनांदगांव में प्रस्तुति देंगी गायिका स्वस्ति मेहुल जैन

By kadwaghut|11 Oct 2026, 7:00 PM
f X W

‘राम आएंगे’ भजन से मिली देशभर में पहचान, छत्तीसगढ़ जन महोत्सव समिति ने जारी किया कार्यक्रम का पोस्टर

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ जन महोत्सव समिति, राजनांदगांव की ओर से 20 अक्टूबर 2026 को आयोजित कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध गायिका स्वस्ति मेहुल जैन अपनी प्रस्तुति देंगी।

समिति ने कार्यक्रम को लेकर पोस्टर जारी किया है। पोस्टर में गायिका को ‘राम आएंगे’ भजन से लोकप्रियता पाने वाली कलाकार के रूप में प्रस्तुत किया गया है।स्वस्ति मेहुल जैन मूल रूप से मध्य प्रदेश के शिवपुरी की रहने वाली हैं और वर्तमान में दिल्ली में रह रही हैं।

उन्हें बचपन से संगीत में रुचि रही है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, उन्होंने ग्वालियर घराने की गायिका मीता पंडित से शास्त्रीय संगीत की तालीम ली है। वे भजन गायन के साथ गीत लेखन और संगीत रचना भी करती हैं।उनके गाए भजन ‘राम आएंगे’ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनवरी 2024 में सोशल मीडिया पर साझा कर सराहा था। इसके बाद यह भजन देशभर में चर्चा में आया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : BJP के वरिष्ठ नेता का WhatsApp हैक! APK फाइल में भेजा जा रहा शादी का निमंत्रण कार्ड, क्लिक करते ही हो सकता है मोबाइल डेटा खतरे में...

Related Articles

Back to top button