छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : BJP के वरिष्ठ नेता का WhatsApp हैक! APK फाइल में भेजा जा रहा शादी का निमंत्रण कार्ड, क्लिक करते ही हो सकता है मोबाइल डेटा खतरे में…

By kadwaghut|07 Oct 2026, 11:03 AM
f X W

राजनांदगांव । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता खुबचन्द पारख का WhatsApp अकाउंट हैक होने की जानकारी सामने आई है। पारख ने स्वयं सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी साझा करते हुए लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।
बताया जा रहा है कि उनके WhatsApp नंबर से संपर्कों को शादी के निमंत्रण कार्ड के नाम पर APK फाइल भेजी जा रही है। साइबर अपराधों में APK फाइल के जरिए मोबाइल में संदिग्ध एप इंस्टॉल करवाकर संवेदनशील जानकारी हासिल करने की कोशिश की जा सकती है।
शादी का कार्ड समझकर APK डाउनलोड न करें
पारख की ओर से लोगों को सावधान करते हुए कहा गया है कि उनके नंबर से यदि शादी के निमंत्रण या अन्य किसी बहाने से APK फाइल प्राप्त होती है तो उसे डाउनलोड या इंस्टॉल न करें। साथ ही उस फाइल को आगे किसी अन्य व्यक्ति को भी फॉरवर्ड न करें।
संपर्कों को भी किया गया अलर्ट


WhatsApp हैक होने के बाद उनके संपर्क में रहने वाले लोगों के बीच भी चिंता की स्थिति बनी हुई है। सोशल मीडिया पर जानकारी सामने आने के बाद लोग संबंधित नंबर से आने वाले किसी भी संदिग्ध लिंक या फाइल को लेकर सतर्क हो रहे हैं।
साइबर सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल:


एक वरिष्ठ राजनीतिक नेता का WhatsApp अकाउंट हैक होने के बाद सवाल उठता है कि साइबर अपराधियों की पहुंच आखिर कितनी बढ़ गई है? ऐसे मामलों में पुलिस और साइबर सेल की ओर से तत्काल कार्रवाई कर हैकिंग के स्रोत और APK फाइल भेजने वाले व्यक्ति का पता लगाना जरूरी है।

READ ALSO  छत्तीसगढ़ में BJP का सहयोग केंद्र फिर सक्रिय, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल आज सुनेंगे शिकायतें
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins