छत्तीसगढ़जशपुर जिला

CG : छत्तीसगढ़ में 53 हाथियों के झुंड से दहशत, बच्चों में मची अफरा-तफरी…

By kadwaghut|11 Oct 2026, 4:46 PM
f X W

कटघोरा/जशपुर , छत्तीसगढ़ में जंगली हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोरबा जिले के पसान रेंज अंतर्गत तेलियामार गांव में 53 हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। वहीं, जशपुर जिले के कुनकुरी नगर में झुंड से बिछड़ा एक जंगली दंतैल हाथी रिहायशी इलाके में घुस गया और कई जगहों पर उसने बाउंड्रीवाल तोड़ दिया। हाथियों की इन घटनाओं से लोगों में डर बना हुआ है। पसान वन परिक्षेत्र के तेलियामार गांव में गुरुवार देर रात 53 हाथियों का झुंड पहुंच गया। हाथियों ने दीपक मिशन स्कूल के हॉस्टल की बाउंड्रीवाल तोड़ दी और परिसर में घुसकर बगीचे को तहस-नहस कर दिया। हॉस्टल में रह रहे करीब 160 बच्चे हाथियों की चिंघाड़ से दहशत में आ गए। पूरी रात इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

हाथियों ने किसानों के मकानों और तैयार धान की फसल को भी नुकसान पहुंचाया। ग्रामीणों के मुताबिक, सैकड़ों एकड़ में लगी फसल हाथियों के रौंदने से प्रभावित हुई है। इससे किसानों में भारी आक्रोश है। वन विभाग के अनुसार, कटघोरा वन मंडल में फिलहाल 57 हाथियों की मौजूदगी है। पसान क्षेत्र में लगभग 53 हाथी विचरण कर रहे हैं। हाथियों की निगरानी के लिए वन अमले के साथ दिन और रात में दो गाड़ियां के साथ दो विशेष दल तैनात किए गए हैं। वन विभाग ने 10 गांवों में मुनादी कराकर लोगों को सतर्क किया है। विभाग के मुताबिक, 24 घंटे निगरानी के साथ ‘गज संकेत ऐप’ के जरिए लोगों के मोबाइल पर अलर्ट भेजे जा रहे हैं। कटघोरा स्थित केंद्रीकृत हाथी निगरानी केंद्र से सरपंचों, सचिवों और ग्रामीणों को फोन के माध्यम से भी सूचना दी जा रही है।

READ ALSO  9 एमबीबीएस, 2 बीडीएस और एनआईटी रायपुर में 2 बीटेक दाखिले; पहली पीढ़ी के डॉक्टर और इंजीनियर बनने की ओर बढ़े छात्र

वन मंडल अधिकारी ने बताया कि जंगल के रास्ते एक हाथी हॉस्टल तक पहुंच गया था। हालांकि, हाथी मित्र दल, ग्रामीणों और वन अमले के सहयोग से उसे सुरक्षित वापस जंगल की ओर भेज दिया गया। इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। इधर, जशपुर जिले के कुनकुरी नगर में झुंड से बिछड़े एक जंगली दंतैल हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। हाथी रिहायशी इलाके में पहुंच गया और हॉली क्रॉस मिशन हॉस्पिटल समेत तीन स्थानों की बाउंड्रीवाल तोड़ दी। इसके बाद हाथी कुनकुरी के महागिरजाघर चर्च परिसर में पहुंच गया। रविवार को यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। परिसर में हाथी को देखकर लोगों में दहशत फैल गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। जानकारी के मुताबिक, हाथी फिलहाल लोयला कॉलेज परिसर में मौजूद है। वन विभाग का अमला हाथी की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए है और स्थिति पर निगरानी रख रहा है।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button