छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : अवैध खनन-परिवहन को लेकर एक-एक हाईवा व जेसीबी जब्त…

By lokesh sharma|09 Apr 2026, 10:55 AM
f X W

राजनांदगांव , खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। खनिज अधिकारी ने बताया कि खनिज विभाग की टीम द्वारा बुधवार को डोंगरगांव तहसील अंतर्गत ग्राम सिंघोला, छुईखदान, करमतरा, सुखरी, मेढ़ा, अर्जुनी सहित अन्य क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान खनिजों का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर कार्रवाई की गई। जिसमें ग्राम भोथीपार निवासी बलराम साहू के स्वामित्व के हाईवा-सीजी 08 एएफ 0828 से वाहन चालक ग्राम भोथीपार निवासी कमलेश्वर साहू द्वारा मुरुम व मिट्टी का परिवहन तथा राजनांदगांव निवासी अंकित जैन के स्वामित्व की जेसीबी-सोल्ड पीला रंग से वाहन चालक ग्राम मुसरा निवासी करण पटेल द्वारा मुरुम व मिट्टी का अवैध उत्खनन करने पर कार्रवाई करते हुए थाना सोमनी को सुपुर्द किया गया। प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण के रोकथाम के लिए लगातार गस्त व निगरानी की जा रही है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  7 किलोमीटर लंबी एक सड़क, जो किरंदुल तक की 11घंटे की पैदल यात्रा को एक घंटे की यात्रा में बदल देगी

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button