छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : पंजीकृत श्रमिकों के ई-केवाईसी कराने के संबंध में व्हीएलई की बैठक संपन्न…

By kadwaghut|18 Sep 2026, 12:25 PM
f X W

राजनांदगांव । श्रम विभाग द्वारा जिला पंचायत सभाकक्ष में पंजीकृत श्रमिकों के ई-केवाईसी कराने के संबंध में जिले के समस्त व्हीएलई की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया कि श्रम विभाग अंतर्गत संचालित छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल तथा छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मण्डल द्वारा पंजीकृत श्रमिकों के कल्याण और पूरी व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य पंजीकृत श्रमिकों का ई-केवाईसी की प्रक्रिया शुरू की गई है। उच्च कार्यालय द्वारा जिले को 91046 पंजीकृत श्रमिकों का ई-केवाईसी कराने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है।

पंजीेकृत श्रमिकों को ई-केवाईसी की प्रक्रिया, विभागीय योजनाओं एवं हितग्राहियों के पंजीयन अभिलेख का अद्यतन एवं सत्यापन व्हीएलई के माध्यम से किया जाता है। इस दौरान सभी सीएससी व व्हीएलई को ई-केवाईसी से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। पंजीकृत श्रमिकों को निर्धारित समयावधि में मण्डल अंतर्गत संचालित समस्त योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु ई-केवायसी का कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सहायक श्रमायुक्त समीर मिश्रा, सहायक प्रबंधक जिला-ई-गवर्नेस सोसायटी आशीष स्वर्णकार, स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर सीएससी ई-गवर्नेस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड रायपुर एवं सीएससी प्रभारी राजनांदगांव नीरज हरदेव, श्रम निरीक्षक सरिता चंद्रवंशी, श्रम निरीक्षक मुकेश देवांगन, कल्याण अधिकारी शेखर जांगड़े, सहित सीएससी व व्हीएलई उपस्थित थे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : रेलवे के जीएम इसी महीने करेंगे स्टेशन का निरीक्षण…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins