छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : एक साल भी नहीं टिकी, कई सड़कें पैचवर्क के लायक भी नहीं बची …

By kadwaghut|14 Sep 2026, 10:05 AM
f X W

राजनांदगांव | निगम क्षेत्र में कई सड़कों की एक ही साल में हालत खराब हो गई है। सड़कें ऐसी हालत में हैं उनका पैचवर्क भी नहीं किया जा सकता। फिलहाल लगातार बारिश के चलते कई स्थानों पर काम प्रभावित हुआ है। निगम का कहना है कि मौसम खुलते ही डामरीकरण और सड़क मरम्मत के शेष काम को गति दी जाएगी।

गणेश पर्व के पहले अधिक से अधिक जरूरी सड़कों की मरम्मत पूरी करने का प्रयास किया जा रहा है। रानीसागर से दिग्विजय कॉलेज मार्ग लोक निर्माण विभाग के अधीन है। निगम ने इस सड़क की मरम्मत के लिए संबंधित विभाग को आवश्यक स्थानों की सूची भेजी है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : खदान में दो ट्रेलर आमने-सामने भिड़े, एक की मौत, परिजन भड़के…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins