छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा जिला

CG : कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरेट के नव निर्मित प्रथम तल का किया निरीक्षण …

By kadwaghut|09 Oct 2026, 3:33 PM
f X W

जांजगीर-चांपा । कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय के नव निर्मित प्रथम तल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष, सेवा सेतु कक्ष, आदिवासी विकास विभाग, चिप्स, खेल विभाग, मीटिंग हॉल सहित विभिन्न कार्यालयीन कक्षों का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों से कार्यालयीन कार्याें एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

नव निर्मित प्रथम तल पर आबंटित शेष विभागों के शिफ्टिंग एवं आवश्यक व्यवस्थाओं से संबंधित कार्य अंतिम चरण में हैं। कलेक्टर महोबे ने शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण कर संबंधित विभागों को जल्द से जल्द शिफ्ट होकर कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि विभिन्न विभागों के कार्यालय एक ही परिसर में संचालित होने से आम नागरिकों को अपने कार्यों के लिए अलग-अलग कार्यालयों में जाने की आवश्यकता कम होगी तथा शासकीय सेवाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी। उन्होंने कार्यालयीन व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखने और आम नागरिकों की सुविधा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता कार्य में अधिकारियों ने निभाई सहभागिता

सेवा संकल्प अभियान के तहत कलेक्टोरेट परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कलेक्टर जन्मेजय महोबे एवं अधिकारियों ने स्वच्छता कार्य में सहभागिता निभाते हुए कार्यालय परिसर की साफ-सफाई की। इस दौरान परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने तथा स्वच्छता को नियमित कार्यप्रणाली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर संदीप ठाकुर, एसडीएम जांजगीर सुब्रत प्रधान सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : नगर निगम की सामान्य सभा 8 को होगी, 8 विषयों पर होगी चर्चा…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins