गरियाबंद जिलाछत्तीसगढ़

CG : राज्यपाल सम्मान प्राप्त शिक्षक पर छात्रा की पिटाई का आरोप, कार्रवाई की उठी मांग …

By kadwaghut|09 Oct 2026, 11:43 AM
f X W

गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक प्राथमिक शाला में आठ साल की छात्रा की पिटाई का मामला सामने आया है। फिंगेश्वर विकासखंड के ग्राम भेंडरी स्थित स्कूल में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक द्वारा बच्ची को थप्पड़ मारने का आरोप है। घटना के बाद से छात्रा डरी हुई है। परिजनों का कहना है कि बच्ची ठीक से खाना-पीना नहीं कर रही है और रात में सोने में भी परेशानी हो रही है। मामले में शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने गुस्से में छात्रा को थप्पड़ मारने की बात स्वीकार करते हुए अपनी गलती मानी है। वहीं, परिजनों और ग्रामीणों ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

मामला बुधवार, 7 अक्टूबर का बताया जा रहा है। ग्राम भेंडरी की प्राथमिक शाला में पढ़ने वाली आठ वर्षीय छात्रा साधना रोज की तरह स्कूल गई थी। इसी दौरान शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने उससे गणित का सवाल पूछा। आरोप है कि सवाल का जवाब नहीं दे पाने पर शिक्षक ने गुस्से में बच्ची के गाल और कान के पास कई थप्पड़ मार दिए। घटना के बाद बच्ची के चेहरे पर चोट के निशान दिखाई देने की बात सामने आई है। इस घटना से छात्रा काफी डरी हुई है। मामले की जानकारी सामने आने के बाद परिजनों और ग्रामीणों में नाराजगी है।

पीड़ित छात्रा के पिता वेदव्यास ने बताया कि घटना के बाद से उनकी बेटी काफी भयभीत है। वह ठीक से खाना-पीना नहीं कर रही है और डर के कारण रात में सोने में भी परेशानी हो रही है। पिता ने संबंधित शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि स्कूल में बच्चों के साथ इस तरह का व्यवहार नहीं होना चाहिए। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित कदम उठाने की मांग की है। मामले में शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने छात्रा को थप्पड़ मारने की बात स्वीकार की है। शिक्षक के अनुसार, उन्होंने बच्ची से गणित का एक सवाल पूछा था। बार-बार समझाने के बाद भी जब वह सवाल नहीं समझ पाई, तो उन्होंने गुस्से में उसे एक-दो थप्पड़ मार दिए। शिक्षक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी और भविष्य में ऐसी घटना नहीं दोहराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा, ‘मुझसे गलती हुई है। मैं माफी मांग रहा हूं। भविष्य में मेरे द्वारा ऐसा दोबारा कभी नहीं होगा।’

READ ALSO  7-8 अक्टूबर को रायपुर में लगेगा रोजगार मेला, 8 हजार से ज्यादा नौकरियों के मौके; CM विष्णु देव साय करेंगे शुभारंभ

ग्रामीण श्यामगिरि गोस्वामी ने आरोप लगाया कि संबंधित शिक्षक पहले भी स्कूली बच्चों की पिटाई कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह पहली घटना नहीं है और मामले में उचित कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, पूर्व सरपंच थानेश साहू ने भी छात्रा के साथ मारपीट की निंदा की। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोप सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी को राज्यपाल सम्मान से पुरस्कृत बताया जा रहा है। ऐसे में उनके द्वारा छात्रा को थप्पड़ मारने की बात स्वीकार किए जाने के बाद बच्चों के प्रति शिक्षकों के व्यवहार और स्कूलों में उनकी सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। विद्यालय बच्चों के सीखने और आगे बढ़ने का स्थान है। गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर छात्रा को समझाने के बजाय थप्पड़ मारने की घटना गंभीर चिंता का विषय है। अब परिजनों और ग्रामीणों की मांग है कि शिक्षा विभाग मामले की जांच करे और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins