छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : स्कूल-कॉलेजों में लगेगा विशेष मतदाता पंजीयन कैंप …

By kadwaghut|09 Oct 2026, 11:33 AM
f X W

रायपुर: भारत निर्वाचन आयोग, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ तथा जिला निर्वाचन कार्यालय कोरिया के निर्देशानुसार कोरिया जिले में छूटे हुए तथा पहली बार मतदाता बनने वाले युवा मतदाताओं के पंजीयन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में गठित इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ईएलसी) के माध्यम से विशेष कैम्प आयोजित किए जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी कोरिया द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी, तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, बैकुंठपुर, पटना, पोड़ी-बचरा एवं सोनहत तथा प्राचार्य, अग्रणी रामानुज प्रताप सिंह देव स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बैकुंठपुर को जारी निर्देश में कहा गया है कि जिले के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के सभी स्कूलों तथा उच्च शैक्षणिक संस्थानों में पात्र युवा मतदाताओं के पंजीयन के लिए विशेष कैम्प आयोजित कराए जाएं। संबंधित क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) इन कैम्पों के आयोजन में सहयोग करेंगे।

विशेष अभियान के दौरान वर्तमान मतदाता सूची में अपंजीकृत व्यक्ति, पहली बार मतदाता बनने वाले पात्र युवा तथा ऐसे व्यक्ति जिनका नाम मतदाता सूची से हट गया है, वे फॉर्म-6 के माध्यम से पंजीयन के लिए आवेदन कर सकेंगे। घर-घर सर्वे कर पात्र मतदाताओं का होगा चिन्हांकन निर्वाचन आयोग ने बीएलओ को वर्तमान मतदाता सूची की पूर्व एसआईआर मतदाता सूची से तुलना कर ऐसे मतदाताओं की पहचान करने के निर्देश दिए हैं, जिनके नाम पूर्व सूची में थे लेकिन वर्तमान सूची में शामिल नहीं हैं। चिन्हांकित मतदाताओं के संबंध में बीएलओ घर-घर जाकर वर्तमान स्थिति की जानकारी लेंगे और पात्र पाए जाने पर फॉर्म-6 भरवाकर पंजीयन की सुविधा उपलब्ध कराएंगे।

बीएलओ को एक सप्ताह में कम से कम 20 से 25 ऐसे मतदाताओं को कवर करने का लक्ष्य दिया गया है, ताकि लगभग एक माह में यह प्रक्रिया पूरी की जा सके। इसके अलावा बूथ स्तर पर कैम्प आयोजित कर मतदाता पंजीयन के लिए आवेदन जमा कराने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। जागरूकता के लिए स्वीप गतिविधियों पर अभियान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि विशेष अभियान की जानकारी अधिक से अधिक पात्र नागरिकों तक पहुंचाने के लिए शैक्षणिक संस्थानों, स्थानीय स्तर के जनसंपर्क, स्वीप गतिविधियों और अन्य माध्यमों से व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए। विशेष कैम्पों के साथ रैन बसेरों, श्रमिक बस्तियों, बेघर एवं वंचित वर्ग के लोगों के लिए भी आवश्यकता अनुसार पंजीयन शिविर आयोजित किए जाएंगे। अभियान की प्रगति की नियमित समीक्षा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी स्तर पर की जाएगी।

READ ALSO  राजनांदगांव : सीबीएसई नेशनल आर्चरी गेम में सृष्टि चौरसिया ने जीता रजत पदक…
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins