छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : नवरात्र पर महंगाई की मार: घी 30 और तेल 10 रुपए तक महंगा…

By kadwaghut|07 Oct 2026, 1:27 PM
f X W

राजनांदगांव । इस बार नवरात्र में लोगों को महंगाई की मार से जूझना पड़ेगा। बाजार में घी के दाम प्रति किलो 30 रुपए तक उछलने में हैं, वहीं तेल के दाम में भी दो से तीन सौ का इजाफा हो गया है। इसके अलावा नारियल के दाम में दस रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं पूजा सामग्री के दाम भी बढ़े हैं।

बाजार में तेल के दाम में पहले ही उछाल है। अमेरिका और ईरान युद्ध के दौरान ही प्रति दिन 23 रुपए बढ़कर 26 सौ चला गया था। हालांकि अभी दाम में कुछ कमी आई है। लोहारा पारा के एमपी ऑयल्स के संचालक ने बताया कि सरसों तेल के दाम में उछाल शुरू हो गई है, जिससे सन फ्लावर व राइस ब्रान तेल में कुछ कमी आई है। उन्होंने बताया कि घी के दाम प्रति किलो 30 रुपए तक बढ़े हैं। उल्लेखनीय है कि नवरात्र में मां की आराधना के लिए जगह-जगह ज्योत जलाए जाते हैं। इसमें तेल और घी के ज्योत प्रज्वलित होते हैं। हालांकि बाजार में भले ही तेल और घी के दाम बढ़े हैं, लेकिन अच्छी बात यह है कि मंदिरों में पुराने दर पर ही ज्योत जलाए जा रहे हैं।

नवरात्र में शहर के दो बड़े मंदिरों से जानकारी जुटाई गई। शीतला मंदिर के पुजारी प्यूष दुबे ने बताया कि पिछले साल की तरह इस बार के दाम हैं। तेल के लिए 1101 रुपए और घी के लिए 2100 रुपए हैं। इसी तरह पाताल भैरवी मंदिर के पदाधिकारी गणेश प्रसाद शर्मा ने बताया कि ज्योति राशि हर साल की तरह रखी गई है। उन्होंने बताया कि मां पाताल भैरवी मंदिर में हर साल की तरह इस बार भी 1100 रुपए में तेल का ही ज्योत प्रज्वलित होगा।

READ ALSO  प्रदेश के 6,671 ग्रामीण शासकीय विद्यालयों में बालिका शौचालय निर्माण का लक्ष्य

लागत बढ़ने का असर

किराना व्यापारियों का कहना है कि घी के बढ़े बाजार में कीमतों में बदलाव का असर खुदरा बाजार पर भी पड़ता है। ग्राहकों द्वारा कम मात्रा में सामान खरीदने और अलग-अलग ब्रांड के दाम पूछकर खरीदारी करने का चलन बढ़ा है। नवरात्र के साथ त्योहार सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में घर की रोजमर्रा की जरूरतों के साथ पूजा सामग्री और फलाहारी खाद्य पदार्थों की खरीदारी भी करनी पड़ रही है।

नारियल दस रुपए महंगा, पूजा-पाठ के सामान भी तीस फीसदी बढ़े

नवरात्र में घरों और मंदिरों में पूजा-पाठ के दौरान घी का उपयोग किया जाता है। दीपक जलाने से लेकर प्रसाद और पकवान बनाने तक घी की जरूरत पड़ती है। ऐसे में घी के दाम बढ़ने से धार्मिक आयोजनों का खर्च भी बढ़ रहा है। वहीं, इस समय नवरात्रि में फलाहारी पकवान बनाने के लिए तेल और घी की मांग बनी हुई है। बाजार में नारियल बीस से तीस रुपए नया हो गए हैं।

पड़ रही है। तेल और घी के बढ़े दामों के कारण लोगों का कहना है कि त्योहार मनाने का खर्च लगातार बढ़ रहा है और महंगाई का सीधा असर घरेलू बजट पर पड़ रहा है।

चौतरफा पड़ रही महंगाई की मार

न सिर्फ नवरात्र बल्कि एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़कर 1025 रुपए तक हो गए हैं। वहीं शारदीय के चलते सिलेंडर महंगे दाम में 18 से ज्यादा दिन बाद मिल रहे हैं। जिससे मिठाइयों के दाम बढ़ गए हैं। अमूल दूध के दाम भी आधा किलो 32 रुपए हो गए हैं। पहले यह 28 रुपए पैकेट था। घी के दाम बढ़ने से मिठाई व खीर व पनीर के दाम भी बढ़ गए हैं। जिससे आम लोगों को चौतरफा महंगाई का सामना करना पड़ रहा है

READ ALSO  नशामुक्त गांव बनाने में परिवार और वरिष्ठजनों की सहभागिता जरूरी : कलेक्टर ...
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins