छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस प्रदेशभर के खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा…

By kadwaghut|06 Oct 2026, 4:58 PM
f X W

राजनांदगांव , स्वर्गीय प्रकाश चितलांग्या की स्मृति में राजनांदगांव जिला टेबल टेनिस संघ की ओर से आयोजित द्वितीय छत्तीसगढ़ राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस स्पर्धा-2026 का 4 अक्टूबर को समापन हुआ। 4 अक्टूबर तक चली स्पर्धा में विभिन्न खिलाड़ियों ने अलग-अलग वर्गों में प्रतिस्पर्धा की। खेल मुकाबलों के साथ खिलाड़ियों और पालकों के लिए की गई व्यवस्था आकर्षण का केंद्र रही। शुभारंभ पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, संतोष अग्रवाल, सचिन बघेल और कोमल सिंह राजपूत ने किया था।

जिला टेबल टेनिस संघ ने में टेबल टेनिस और अन्य इंडोर खेलों के विकास के लिए 10 हजार वर्गफीट के सर्व सुविधा वाला इंडोर टेबल टेनिस हॉल की जरूरत का प्रस्ताव रखा। पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने इस दिशा में सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। संघ का कहना है कि ऐसा हॉल बनने से स्थानीय खिलाड़ियों को प्रशिक्षण और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर सुविधा मिल सकेगी। आयोजकों ने खिलाड़ियों की सुविधा और समयबद्ध आयोजन पर विशेष ध्यान दिया वहीं पालकों ने व्यवस्था, अनुशासन की सराहना की।

स्पर्धा में इन खिलाड़ियों ने जीते खिताब: पुरुष वर्ग में विशाल डेकाटे विजेता, सागर घाटगे उपविजेता, महिला वर्ग में सुष्मिता सोम विजेता, समाया पांडेय उप विजेता रही। यूथ बॉयज अंडर-17 में आर्यन सिंह विजेता, दीक्षांत कुमार जांगड़े उपविजेता, यूथ गर्ल्स अंडर-17 समाया पांडेय विजेता, वेदी कच्छावा उपविजेता, यूथ बॉयज अंडर 13 में आदित्य सोनी विजेता, तुषार सोना उपविजेता, यूथ गर्ल्स अंडर 13 में अक्षिता बिनु विजेता, सांईबाबा रक्षित उपविजेता, यूथ बॉयज अंडर 19 में कविश काला विजेता, आर्यन सिंह उपविजेता, यूथ गर्ल्स अंडर 19 में समाया पांडेय विजेता, लावण्या पांडेय उपविजेता, यूथ बॉयज अंडर 15 में दीक्षांत जांगड़े विजेता, कविश काला उपविजेता, यूथ गर्ल्स अंडर 15 में समाया पांडेय विजेता, लावण्या पांडेय उपविजेता रही।

READ ALSO  CG : वरिष्ठ नामरिक सम्मान समारोह का आयोजन…
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins