छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : निर्माण कार्यों में विलंब पर कलेक्टर नाराज, ठेकेदार अब ब्लैकलिस्ट होंगे …

By kadwaghut|15 May 2026, 11:11 AM
f X W

राजनांदगांव l कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के निर्माण कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अधोसंरचना मजबूत करने के लिए सभी निर्माण काम गुणवत्ता के साथ तय समय पर पूरे हों। लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, लोक निर्माण विभाग सेतु, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, जल संसाधन विभाग समेत संबंधित विभागों को काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। जो कांट्रेक्टर ठीक से काम नहीं कर रहे हैं, उन्हें ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए।

Advertisement
Advertisement

कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग के स्वीकृत कामों और निर्माणाधीन कामों की जानकारी ली। कामों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। डोंगरगढ़ विकासखंड में सड़क निर्माण की धीमी रफ्तार पर एसडीओ डोंगरगढ़ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने ग्रामीण इलाकों में बन रहे पुल-पुलिया की स्थिति भी जानी। जनपद पंचायत के तहत चल रहे निर्माण कामों, जल संसाधन विभाग के जलाशय जीर्णोद्धार, नहर लाइनिंग के मरम्मत और सुधार कार्य को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के तहत डीएमएफ, शिक्षा मद, मुख्यमंत्री घोषणा, महिला एवं बाल विकास विभाग, महतारी सदन योजना समेत अलग-अलग विकास निर्माण कार्यों की समीक्षा की। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पूरे हो चुके कामों और प्रगतिरत कामों की जानकारी ली। काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में संयुक्त कलेक्टर शीतल बंसल और सभी निर्माण विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : राजपूत क्षत्रिय महासभा की कार्यकारिणी बैठक 6 को…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins