छत्तीसगढ़दुर्ग जिला

CG : रिसाली के वार्ड-25 में बनेगा हमर क्लीनिक, विधायक चंद्राकर ने किया भूमिपूजन…

By kadwaghut|05 Oct 2026, 1:51 PM
f X W

रिसाली । दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने रविवार को वार्ड-25, रिसाली में 22 लाख 36 हजार रुपये की लागत से बनने वाले शहरी हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर (हमर क्लीनिक) के नवीन भवन निर्माण का भूमिपूजन कर विकास कार्यों की आधारशिला रखी।

Advertisement
Advertisement

यह नवीन भवन क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हमर क्लीनिक के माध्यम से स्थानीय नागरिकों को अपने ही वार्ड में गुणवत्तापूर्ण, सुलभ एवं त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।

अपने उद्बोधन में विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि हमारी सरकार का संकल्प है – हर नागरिक तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा, हर परिवार के लिए स्वस्थ भविष्य। यह हमर क्लीनिक में वार्ड वासियों को उसके घर के पास ही मुफ्त और बेहतर इलाज उपलब्ध कराएगा। लगातार रिसाली के विकास के लिए कार्य किए जा रहे।आने वाले समय में रिसाली एक बेहतर स्वरूप में दिखेगा।और लोगों को मूलभूत सुविधा का लाभ मिलेगा।

वार्ड पार्षद मनीष यादव ने कहा कि वार्ड 25 के नागरिकों की लंबे समय से मांग थी कि क्षेत्र में ही एक स्वास्थ्य केंद्र हो। विधायक ने हमारी मांग पूरी की है, इसके लिए मैं समस्त वार्डवासियों की ओर से उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। इस क्लीनिक के बनने से विशेषकर माताओं, बहनों और बुजुर्गों को बहुत राहत मिलेगी।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता संपन्न…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins