छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : धीरी, अर्जुनी, कोटरासरार, भोथली रेत खदान की नीलामी संपन्न…

By kadwaghut|13 Dec 2025, 1:05 PM
f X W

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत (उत्खनन एवं व्यवसाय) नियम के 2025 के तहत जिले के 4 रेत खदान धीरी, अर्जुनी, कोटरासरार, भोथली का नीलामी कार्यक्रम संपन्न हो गया है। रेत खदानों में पर्यावरण स्वीकृति प्राप्ति के बाद कार्य शुरू होगा। जिससे जिले में रेत की आपूर्ति आसानी से हो जाएगी।
सहायक खनि अधिकारी ने बताया कि जिले में वित्तीय वर्ष 2025-26 अंतर्गत खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण-रोकथाम की कार्रवाई करते हुए कुल 137 प्रकरण दर्ज किए गए है। जिससे कुल अर्थदण्ड 56 लाख 76 हजार 467 रूपए राजस्व प्राप्त हुई है। राज्य शासन द्वारा जिले को प्राप्त खनिज राजस्व आय लक्ष्य 517 लाख रूपए के विरूद्ध अब तक 338 लाख रूपए खनिज राजस्व प्राप्त हुआ है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : सत्यनारायण मंदिर में 106वां सामाजिक समरसता अन्नकूट महोत्सव 10 नवंबर को...

Related Articles

2

Back to top button