छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

विधानसभा अध्यक्ष डाॅ रमन सिंह ने दी विकास की सौगात

By kadwaghut|27 Jun 2026, 10:56 PM
f X W

Advertisement
Advertisement

सिंगदई में निषाद समाज सामाजिक भवन एवं मोहारा में यात्री प्रतिक्षालय का किया लोकार्पण

राजनांदगांव 27 जून। शासन द्वारा स्वीकृत राशि से शहर में विभिन्न विकास कार्य कराये जा रहे है। वार्ड विकास की कडी में मुख्यमंत्री घोषणा अंतर्गत 35 लाख रूपये की लागत से सिंगदई में निषाद समाज के लिए निर्मित सामाजिक भवन एवं विधायक निधि अंतर्गत मोहारा में 5 लाख रूपये की लागत से निर्मित यात्री प्रतिक्षालय का आज एक गरिमामय आयोजन में विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक डाॅ रमन सिंह ने फिता काटकर पटटीका का अनावरण कर लोकार्पण किया। लोकार्पण अवसर पर सांसद श्री संतोष पाण्डे, विधायक श्री कुवर सिंह निषाद, महापौर श्री मधुसूदन यादव, कृषि उपज मंडी के पूर्व उपाध्यक्ष श्री कोमल सिंह राजपूत, राजगामी संपदा न्यास की अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा साहू की गरिमामय उपस्थिति रहीं।
लोकार्पण अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डाॅ सिंह ने कहा कि 35 लाख रूपये की लागत से निर्मित सामाजिक भवन का लोकार्पण किया जा रहा है। भवन का निर्माण 25 लाख रूपये से नगर निगम द्वारा एवं 10 लााख रूपये आर.ई.एस. विभाग द्वारा किया गया। उन्होनें कहा कि भवन का उपयोग छात्रावास के लिए किया जायेगा जिसके लिए मै निषाद समाज को  बधाई देता हॅॅू। समाज की सोच की सामाजिक संगठन से उपर उठकर छात्राओं की सुविधा के लिए कार्य कर रहे है। बेटियों की शिक्षा में समाज का योगदान सराहनीय कार्य है। उन्होने कहा कि रामायण काल से निषाद समाज का योगदान रहा है। भगवान श्रीराम की नैया पार कराने में समाज की भूमिका रही है। डाॅ रमन सिंह ने विकास कार्य के लिए 10 लाख रूपये की घोषणा की है।
मोहारा मंे यात्री प्रतिक्षालय लोकार्पण अवसर पर मोहारा वासियों की भीड देखकर उन्होने के कहा कि इस छोटेा से कार्यक्रम मंे भारी भीड़ वार्ड वासियों की उत्साह को दर्शाता है। मोहारा वासियों की सुविधा के लिए विधायक निधि से यात्री प्रतिक्षालय का निर्माण किया गया है। इसी प्रकार वार्डो में विकास कार्य कराये जायेगें।
कार्यक्रम में सांसद श्री पाण्डे एवं महापौर श्री यादव ने भी सामाजिक भवन एवं यात्री प्रतिक्षालय के लिए शुभ कामनाये दी। डाॅ रमन सिंह जी का निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा सहित मोहारा के पार्षद व शिक्षा विभाग के प्रभारी सदस्य श्री आलोक श्रोति, सिंगदई के पार्षद व उपनेता प्रतिपक्ष श्री मुकेश साहू, राजस्व विभाग के प्रभारी सदस्य श्री राजा माखीजा, वारिष्ठ पार्षद श्री शिव वर्मा व श्री संजय रजक, पार्षद श्री अरूण साहू ने पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। 

READ ALSO  रायपुर में गुटखा गोदाम पर DGGI का छापा, कई राज्यों में होती थी सप्लाई; 50+ बोरे बरामद
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins