छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: नगर पंचायत कार्यालय में हंगामा और मारपीट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

By kadwaghut|26 May 2026, 6:37 PM
f X W

राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव नगर पंचायत कार्यालय में हंगामा और मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।

Advertisement
Advertisement

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत डोंगरगांव में उप अभियंता के पद पर पदस्थ कृपाराम बर्मन ने थाना डोंगरगांव में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 25 मई 2026 की दोपहर करीब 3:30 बजे वे अपने कार्यालय कक्ष में शासकीय कार्य कर रहे थे। इसी दौरान वार्ड नंबर 13 मटिया निवासी हरिशंकर साहू कार्यालय पहुंचा और बिल भुगतान को लेकर विवाद करने लगा।

आरोप है कि हरिशंकर साहू ने कार्यालय के अंदर अश्लील गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की, जिससे उप अभियंता को चोट आई। घटना के बाद प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना डोंगरगांव में अपराध क्रमांक 188/2026 दर्ज किया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 296, 115(2), 351(2) और 121(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक मंजूलता बाज के निर्देशन में कार्रवाई की गई।

थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस आदित्य कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना को स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

READ ALSO  राजनांदगांव : जीआर मरकाम नोडल अधिकारी नियुक्त…

इस कार्रवाई में निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर और प्रधान आरक्षक सुरेश राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins