छत्तीसगढ़कांकेर जिला (उत्तर बस्तर)

CG : शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा …

By kadwaghut|04 May 2026, 3:41 PM
f X W

उत्तर बस्तर कांकेर । राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMSE) शनिवार को कांकेर जिले के सभी सात विकासखंडों में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा का आयोजन कलेक्टर श्री नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशन में किया गया। वहीं जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी के मार्गदर्शन तथा जिला शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार निषाद एवं डीएमसी नवनीत पटेल के दिशा-निर्देशन में संपूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

Advertisement
Advertisement

जिले के सभी परीक्षा केंद्रों में विद्यार्थियों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा, अनुशासन तथा पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा गया। अधिकारियों द्वारा विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या शिकायत सामने नहीं आई, जिससे परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

जिला स्तर पर कुल 3886 विद्यार्थियों ने परीक्षा में शामिल होने के लिए अपना पंजीयन कराया था, जिनमें से 3600 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हुए, जबकि 286 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। अंतागढ़ विकासखण्ड में पंजीकृत 408 विद्यार्थी यह में से 381 विद्यार्थी उपस्थित एवं 27 अनुपस्थित , भानुप्रतापपुर : विकासखण्ड में दर्ज 631विद्यार्थी में से उपस्थित 583, उपस्थिति एवं 48 अनुपस्थित ,चारामा विकासखण्ड में पंजीकृत 705 विद्यार्थी में से 665 उपस्थित एवं 40 अनुपस्थित , दुर्गूकोंदल विकासखण्ड में दर्ज 516 विद्यार्थी में से 501 उपस्थित एवं 15 अनुपस्थित ,कांकेर विकासखण्ड में 484 विद्यार्थी में से 461 उपस्थित एवं 53 अनुपस्थित ,कोयलीबेड़ा : विकास खण्ड में दर्ज 428 विद्यार्थी में से 401 उपस्थित तथा 27 अनुपस्थित , नरहरपुर विकासखण्ड में पंजीकृत 714 विद्यार्थी में से 668 उपस्थित एवं 46 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।

READ ALSO  CG : छत्तीसगढ़ में विदाई की राह पर मानसून...ताबड़तोड़ बारिश के बाद अब मौसम का रुख पूरी तरह बदला ...

जिले में सर्वाधिक पंजीयन नरहरपुर विकासखंड में 714 विद्यार्थियों का रहा जबकि सर्वाधिक उपस्थिति भी यहीं 668 विद्यार्थियों की दर्ज की गई। वहीं दुर्गूकोंदल विकासखंड में अनुपस्थिति सबसे कम 15 विद्यार्थियों की रही।

परीक्षा के सफल आयोजन पर जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने सभी केंद्राध्यक्षों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं सहयोगी स्टाफ को बधाई व देते हुए कहा कि छात्रवृत्ति परीक्षा प्रतिभाशाली एवं आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर है, जिससे उन्हें आगे की पढ़ाई में आर्थिक सहायता मिलती है। शिक्षा विभाग ने परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद चयनित विद्यार्थियों को आगे की प्रक्रिया से अवगत कराने की बात कही है।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins