छत्तीसगढ़महासमुन्द जिला

CG : NH-53 पर दो ट्रकों में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान, मचा हड़कंप…

By kadwaghut|04 Oct 2026, 1:06 PM
f X W

महासमुंद जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर लाखागढ़ के पास शनिवार रात दो ट्रकों में भीषण आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि दोनों ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गए. एक ट्रक के चालक ने समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई. घटना पिथौरा थाना क्षेत्र की है. पुलिस के मुताबिक, चावल से लदा ट्रक खराब होने के कारण लाखागढ़ के पास सड़क किनारे खड़ा था. इसी दौरान पिथौरा से सरायपाली की ओर जा रहा दूसरा ट्रक वहां पहुंचा. जिसमें दोना-पत्तल और राशन सामग्री भरा हुआ था. बताया जा रहा है कि खराब ट्रक के पास पहुंचते ही चलते ट्रक के इंजन में अचानक आग लग गई.

Advertisement
Advertisement

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पास में खड़े चावल से लदे ट्रक को भी अपनी चपेट में ले लिया. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दोनों ट्रक कुछ ही देर में जलकर खाक हो गए. घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. आग पर काबू पाने के लिए महासमुंद, बागबाहरा और सरायपाली से दमकल वाहनों को बुलाया गया. दमकल कर्मियों नेआग पर काबू पाया. फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है. पिथौरा पुलिस मामले की जांच कर रही है.

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  कलेक्टर ने ग्रामीणों संग किया मांदरी नृत्य, सेवा संकल्प अभियान में दिखा उत्साह

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins