छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : नपं की विशेष बैठक में सड़क नाली के प्रस्ताव पर लगी मुहर…

By kadwaghut|04 Oct 2026, 11:45 AM
f X W

अंबागढ़ चौकी , सेवा संकल्प अभियान के तहत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर नगर पंचायत परिषद की विशेष बैठक सभागृह में आयोजित हुई।

Advertisement
Advertisement

नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी की अध्यक्षता में आयोजित इस दो घंटे चली बैठक में नगर के 15 वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्य शासन को करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का प्रस्ताव भेजने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। अन्य विषयों पर चर्चा हुई।

बैठक में नए बस स्टैंड परिसर में सड़क निर्माण, आईटीआई से अस्पताल मार्ग तक मुख्य सड़क व नाली निर्माण, मटन मार्केट और व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स निर्माण सहित वार्डों में विकास कार्यों के प्रस्तावों पर सहमति बनी। अध्यक्ष ने बताया कि परिषद के डेढ़ साल के कार्यकाल में अब तक 1 करोड़ रुपए के विकास कार्य हुए हैं। बिटुमेनी और पेट्रोलियम उत्पादों के दाम बढ़ने से ठेकेदार द्वारा छोड़े गए डामरीकरण कार्यों के लिए री-टेंडर की प्रक्रिया जारी है।

स्वच्छता नियमों के उल्लंघन पर जुर्माना स्वच्छ भारत मिशन और स्वच्छता ही सेवा मुहिम को सफल बनाने के लिए परिषद ने कड़े कदम उठाने का निर्णय लिया। बैठक में तय हुआ कि पहले व्यापारियों और नागरिकों को समझाकर सहयोग की अपील की जाएगी। इसके बाद भी सहयोग न मिलने पर संबंधितों से जुर्माना वसूला जाएगा तथा मूलभूत सुविधाओं से वंचित करने जैसी सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसकी नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जाएगी। लापरवाही किए जाने पर सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।

READ ALSO  राजनांदगांव : सेवा सेतु शिविर में हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से किया गया लाभान्वित…

घुमंतू मवेशियों को लेकर होगी चर्चा बैठक में गोधाम संचालन समिति को शासन स्तर से फंड दिलाने और गांवों से छोड़े जाने वाले आवारा मवेशियों की समस्या का हल स्थानीय किसानों व पशुपालकों के सहयोग से निकालने पर चर्चा हुई। खुज्जी विधायक भोलाराम साहू द्वारा पूर्व नपं अध्यक्ष अशोक वर्मा को अपना प्रतिनिधि नियुक्त किए जाने पर परिषद के सदस्यों ने अभिनंदन किया। अध्यक्ष मानिकपुरी ने कहा कि वर्मा के 15 वर्षों के प्रशासनिक अनुभव का लाभ नगर विकास में मिलेगा।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins