छत्तीसगढ़कांकेर जिला (उत्तर बस्तर)

CG : स्कूल के सामने ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन, बाउंड्रीवाल बनाने की मांग …

By kadwaghut|07 Aug 2026, 12:57 PM
f X W

कांकेर। जिले के लारगांव मरकाटोला स्कूल में बच्चों की सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है। स्कूल में बाउंड्रीवाल नहीं होने और जंगली जानवरों के लगातार मंडराते खतरे के विरोध में ग्रामीणों ने स्कूल में ताला जड़ दिया है और स्कूल के सामने धरने पर बैठ गए हैं। ग्रामीणों के इस कड़े कदम के पीछे महज दो दिन पहले हुई एक दर्दनाक घटना है। गांव में भालू के अचानक हुए हमले में दो भाई-बहन की दर्दनाक मौत हो गई थी।

Advertisement
Advertisement

इस घटना के बाद से पूरे इलाके में मातम और भारी दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी तब तक धरने पर बैठे रहेंगे। उन्होंने स्कूल में बाउंड्रीवॉल, चार फॉरेस्ट बिड गार्ड और अभी भी पहाड़ी में मौजूद अन्य भालू का रेस्क्यू करने की मांग की है। बताया जा रहा है कि बीती रात भी गांव में भालू पहुंचा था और एक घर में घुसकर तोड़फोड़ मचाया है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  धमतरी में पेयजल सुरक्षा का बड़ा अभियान, 3,110 जल बहिनियां कर रहीं पानी की जांच

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins