छत्तीसगढ़बिलासपुर जिला

CG : गर्मी को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी …

By lokesh sharma|08 Apr 2026, 11:07 AM
f X W

बिलासपुर। अगर आप भी ट्रेन में सफर करते हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, बढ़ती गर्मी को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। रेलवे ने पटना-चर्लपल्ली और तिरुपति-रक्सौल रूट पर स्पेशल ट्रेनों का चलाने का फैसला लिया है। जिससे यात्रियों को सफर में सुविधा मिलेगी। ग्रीष्मकाल के दौरान ट्रेनों में होने वाली भीड़ को देखते हुए पटना-चर्लपल्ली-पटना के मध्य 15-15 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 03253 पटना-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन, पटना से 8 अप्रैल से 27 मई तक प्रत्येक सोमवार और बुधवार को चलेगी। इसके अलावा ट्रेन (03255) चर्लपल्ली से पटना के लिए 10 अप्रैल से 29 मई तक प्रत्येक शुक्रवार को संचालित होगी। इस रूट पर कुल 15-15 फेरे लगाए जाएंगे। इसी तरह यात्रियों की सुविधा के लिए तिरुपति से रक्सौल के बीच भी समर स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। तिरुपति से ट्रेन (07051) प्रत्येक सोमवार को 13, 20, 27 अप्रैल और 4, 11, 18, 25 मई को रवाना होगी। वहीं रक्सौल से ट्रेन (07052) प्रत्येक गुरुवार को 16, 23, 30 अप्रैल और 7, 14, 21, 28 मई को चलाई जाएगी। इस रूट पर कुल 7 फेरे संचालित किए जाएंगे।

Advertisement
Advertisement
अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  प्रदेशवासियों को बेहतर, तेज और सुरक्षित आवागमन की मिलेगी सुविधा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins