छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: पेट्रोल पंप के पास शराब पीते युवक पर आबकारी एक्ट के तहत मामला

By kadwaghut|20 Sep 2025, 10:01 AM
f X W

राजनांदगांव। चौकी चिखली पुलिस ने गठुला नाला पेट्रोल पंप के पास सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते हुए एक युवक को रंगे हाथ पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर 19 सितंबर की रात लगभग 7.10 बजे मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस को देख युवक ने शराब की बोतल और डिस्पोजल नाले में फेंक दी, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

आरोपी की पहचान 27 वर्षीय बेदराम साहू, निवासी सृष्टि कॉलोनी बसंतपुर वार्ड नंबर 2, जिला राजनांदगांव के रूप में हुई। गवाहों के सामने आरोपी के मुंह से शराब की गंध आने की पुष्टि के बाद आबकारी एक्ट की धारा 36(च) के तहत मामला दर्ज किया गया। जुर्म जमानतीय होने से सक्षम जमानतदार प्रस्तुत करने पर आरोपी को मुचलके पर रिहा किया गया।

यह भी पढे: Rajnandgaon: दामाद पर शराब के नशे में मारपीट का मामला दर्ज

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राष्ट्रपति ने कहा-मैं भी मांझी की बेटी हूं, आदिवासी समाज की संस्कृति और परंपराओं से मेरा गहरा जुड़ाव

Related Articles

Back to top button