छत्तीसगढ़महासमुन्द जिला

CG : रक्तदान शिविर में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं सामाजिक संस्थाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान …

By kadwaghut|03 Oct 2026, 1:12 PM
f X W

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने स्वयं रक्तदान कर नागरिकों को किया प्रेरित

Advertisement
Advertisement

महासमुंद । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 02 से 08 अक्टूबर तक जिले में दान उत्सव मनाया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिला स्तरीय रक्तदान शिविर का शुभारंभ आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तुमगांव में किया गया। शिविर में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, सामाजिक संस्थाओं एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया।

कार्यक्रम में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, ऐतराम साहू, जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती हुलसी चंद्राकर एवं कलेक्टर विनय कुमार लंगेह सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने स्वयं रक्तदान कर दिया प्रेरक संदेश

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने स्वयं रक्तदान कर नागरिकों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस अवसर पर जनसंपर्क अधिकारी पोषण साहू सहित अन्य लोगों ने भी स्वैच्छिक रक्तदान किया।

इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि रक्तदान एक महत्वपूर्ण मानवीय सेवा है। दुर्घटना, प्रसव, गंभीर बीमारी, शल्य चिकित्सा सहित विभिन्न आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में स्वैच्छिक रक्तदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने स्वस्थ एवं पात्र नागरिकों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।

कलेक्टर सहित अधिकारियों ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

शिविर में अपर कलेक्टर रवि साहू, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामकेश्वर कुशवाहा, एसडीएम सुश्री अक्षा गुप्ता, तहसीलदार जुगल किशोर एवं डीपीएम श्रीमती नीलू धृतलहरे सहित अधिकारियों ने शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने रक्तदान के महत्व की जानकारी देते हुए नागरिकों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रोत्साहित किया।

READ ALSO  CG : चोरी की स्कूटी बेचने ग्राहक तलाश रहा आरोपी गिरफ्तार ...

रक्तदाताओं को हेलमेट एवं बेडशीट देकर किया प्रोत्साहित

रक्तदान के प्रति लोगों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सामाजिक एवं औद्योगिक संस्थाओं द्वारा भी सहयोग किया गया। दोपहर तक शिविर में 10 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। मनोरमा इंडस्ट्रियल लिमिटेड की ओर से रक्तदाताओं को हेलमेट तथा राइस मिल एसोसिएशन की ओर से बेडशीट प्रदान की गई। संस्थाओं की इस पहल से रक्तदाताओं में उत्साह देखने को मिला।

शिविर में रक्त संग्रहण एवं आवश्यक तकनीकी व्यवस्थाओं के लिए देवेंद्र नगर गुरुद्वारा ब्लड बैंक का विशेष सहयोग रहा। ब्लड बैंक की टीम द्वारा रक्त संग्रहण के साथ ही आवश्यक तकनीकी एवं व्यवस्थागत सहयोग प्रदान किया गया।

इस अवसर पर राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष पारस चोपड़ा, कोषाध्यक्ष राहुल चंद्राकर, राइस मिलर बाबी जिंदल, सुमित अग्रवाल एवं हर्ष चंद्राकर सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बागबाहरा में भी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया रक्तदान

इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागबाहरा में आयोजित रक्तदान शिविर में जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम ठाकुर, एसडीएम बागबाहरा श्रीमती नमिता मारकोले एवं तहसीलदार श्रीमती प्रेरणा सिंह ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। जिले के अन्य सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में भी रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं सामाजिक संगठनों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins