छत्तीसगढ़

मोहला : सेवा संकल्प अभियान के तहत सियान मितान सप्ताह का शुभारंभ …

By kadwaghut|03 Oct 2026, 12:06 PM
f X W

मोहला । कलेक्टर तनुजा सलाम के निर्देशन में जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, स्वास्थ्य, सुरक्षा, सहभागिता एवं कल्याण के उद्देश्य से सियान मितान सप्ताह-2026 का शुभारंभ किया गया। यह सात दिवसीय विशेष अभियान 01 से 07 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement
     अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों के लिए विभिन्न सेवा एवं जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इनमें योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, सेवा कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद गतिविधियां, साइबर अपराध एवं कानूनी जागरूकता कार्यक्रम तथा सम्मान समारोह शामिल हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को स्वस्थ, सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन के लिए आवश्यक सहयोग और जागरूकता प्रदान की जाएगी।

सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से आयोजित यह पहल वरिष्ठ नागरिकों के प्रति संवेदनशीलता और सम्मान की भावना को मजबूत करने के साथ उन्हें समाज की मुख्यधारा में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रोत्साहित कर रही है। सात दिवसीय सियान मितान सप्ताह वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य, सुरक्षा, अधिकारों और कल्याण से जुड़े विषयों पर जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

  • कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने 100 वरिष्ठ नागरिकों का किया सम्मान

सियान मितान सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर कलेक्टर श्रीमती तनुजा सलाम एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह द्वारा जिले के 100 वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया। वरिष्ठ नागरिकों को शॉल, श्रीफल, छाता एवं गमछा भेंट कर उनके जीवन अनुभव, सामाजिक योगदान एवं सेवाओं के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG Govt Jobs: अब 15 गुना अभ्यर्थी होंगे शॉर्टलिस्ट, स्किल-फिजिकल टेस्ट से होगा फाइनल सिलेक्शन

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins