छत्तीसगढ़

CG : महानदी किनारे मिली महिला की लाश, शरीर पर मिले चोट के निशान …

By kadwaghut|02 Oct 2026, 1:18 PM
f X W

अभनपुर: गोबरा नवापारा थाना के ग्राम टीला स्थित निर्माणाधीन एनीकट के पास महानदी में अज्ञात महिला का शव मिला है. घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. मृतिका की पहचान नहीं हो सकी है. हाल ही में निर्माणाधीन एनीकट क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति बनी थी. ऐसे में अज्ञात महिला के बाढ़ में डूबकर मौत होने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. घटनास्थल से गुजर रहे ग्रामीणों ने महानदी के किनारे महिला का शव पड़ा हुआ देखा. उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी. फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंची. शरीर में चोट के निशान मिले. प्राथमिक जांच में महिला की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है. शव का पंचानाम कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है. मृतिका की पहचान और जांच के बाद ही यह शव स्पष्ट हो सकेगा कि वह एनीकट क्षेत्र तक कैसे पहुंची और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई.

Advertisement
Advertisement
अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  मुश्किल वक्त में जनता के साथ खड़े ओपी चौधरी, बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins