छत्तीसगढ़गरियाबंद जिला

CG : पीएम जनमन से जिले के पीवीटीजी परिवार हो रहे लाभान्वित…

By kadwaghut|02 Oct 2026, 1:38 PM
f X W

कलेक्टर शर्मा ने सेवा संकल्प शिविर में कमार सदस्य मंगली बाई को प्रदान किए आवास की चाबी
स्वयं का मकान का सपना हुआ पूरा

Advertisement
Advertisement

गरियाबंद । जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों को मूलभूत सुविधाओं का लाभ दिलाने विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री जनमन योजना विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। इसके तहत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा-सीधा लाभ इन समुदाय के लोगों को मिल रहा है। विशेष रूप से प्रधानमंत्री जनमन योजना से कमार जनजाति सदस्यों को बिजली, पानी, आवास एवं अन्य सुविधाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। इसी कड़ी में ग्राम नहरगांव की रहने वाली मंगली बाई को पक्के आवास का लाभ मिल गया है। उनका स्वयं का पक्का मकान होने का सपना पूरा हो गया है।

नहरगांव में आज आयोजित सेवा संकल्प शिविर में कलेक्टर रणबीर शर्मा ने मंगली बाई को उनके नव निर्मित पीएम जनमन आवास की चाबी सौपी। चाबी पाकर मंगली बाई काफी खुश नजर आई। उन्होंने शासन की जनकल्याणकारी पीएम आवास योजना की तारीफ करते हुए शासन-प्रशासन का आभार जताया। अब उन्हें गर्मी, बरसात और सर्दी के मौसम में मकान से संबंधित समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है। हितग्राही ने बताया कि आवास निर्माण में कार्य करने पर मनरेगा के तहत उन्हें 95 मानव दिवस मजदूरी का भुगतान भी किया गया है।

   जिला मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत नहरगांव की मंगली बाई कमार एक बहुत ही गरीब और विशेष पिछड़ी जनजाति परिवार की महिला है। जो कि कच्चे खपरैल वाले मकान में अपने परिजनों के साथ रह रही थी। मंगली बाई बताती है कि पुराने मिट्टी के घर में बरसात के मौसम में ऊपर से पानी टपकने लगता था और ठंड के दिनों में काफी परेशानी होती थी। पूरी रात परिवार को जागते हुए बिताना पड़ता था। साथ ही साल भर जहरीले कीड़े, सांप, बिच्छू इत्यादि का डर बना रहता था। परिवार में आमदनी का स्रोत नही होने के कारण आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय थी। 
जिससे अपना स्वयं का पक्का मकान बनाने में सक्षम नही थे। मंगली बाई कमार ने आगे कहा कि हर व्यक्ति का सपना होता है, कि उसका एक अपना पक्का मकान हो। जिसमे वह अपने परिवारजनों के साथ सुकून से जीवन यापन कर सके लेकिन खराब आर्थिक स्थिति के कारण हर किसी का यह सपना साकार नही हो पाता। गरीब असहाय के सपने को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना वरदान साबित हुई। आज हम बहुत खुश है हमारा स्वयं का पक्का मकान बन गया है। इसके लिए हम परिवार सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते है।
अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  युवाओं की ऊर्जा, नवाचार और रचनात्मकता से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins