छत्तीसगढ़सुकमा जिला

CG : 4 अगस्त को ओसवाल भवन में लगेगा आयुष्मान कार्ड एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर …

By kadwaghut|03 Aug 2026, 11:10 AM
f X W

सभी नागरिकों से लाभ लेने की अपील
सुकमा, ।जिले के नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग, सुकमा द्वारा 4 अगस्त 2026 (मंगलवार) को ओसवाल भवन (मेन रोड), सुकमा में विशेष आयुष्मान कार्ड निर्माण एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर प्रातः 10ः00 बजे से शाम 5ः00 बजे तक संचालित होगा, जिसमें पात्र हितग्राहियों के नए आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे तथा पहले से तैयार कार्डों का वितरण भी किया जाएगा।

शिविर में आयुष्मान कार्ड निर्माण के साथ-साथ नागरिकों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ भी मिलेगा। विशेषज्ञों द्वारा रक्तचाप (बीपी) जांच, ब्लड शुगर जांच एवं सामान्य स्वास्थ्य परामर्श की सुविधा उपलब्ध रहेगी। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि शिविर पूरी तरह निःशुल्क होगा और सभी पात्र नागरिक इसका लाभ उठा सकते हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी नागरिकों से आधार कार्ड एवं राशन कार्ड साथ लेकर शिविर में उपस्थित होने की अपील की है। विभाग ने कहा है कि आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रतिवर्ष 5 लाख रू तक के निःशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध है, इसलिए प्रत्येक पात्र नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड अवश्य बनवाएं। साथ ही अधिक से अधिक लोगों तक यह जानकारी पहुंचाने और शिविर में बड़ी संख्या में शामिल होकर लाभ लेने का भी आग्रह किया गया है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : ई-रिक्शा खरीदने के लिए महिलाओं को मिलेगा ₹1.50 लाख तक अनुदान; जानिए कौन उठा सकता है योजना का लाभ ...

Related Articles

2

Back to top button