राजनांदगांव : मतदान केन्द्रवार मतदाता सूची तैयार करने अधिकारी नियुक्त…
त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026
राजनांदगांव । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जितेन्द्र यादव ने त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 अंतर्गत विकासखंडवार ग्राम पंचायतों के लिए मतदान केन्द्रवार मतदाता सूची तैयार करने के लिए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की सहायता के लिए सहायक अधिकारी तथा अपीलीय अधिकारी की नियुक्ति की है। जारी आदेश अनुसार अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय को छुरिया एवं डोंगरगढ़ विकासखंड तथा अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा को राजनांदगांव एवं डोंगरगांव विकासखंड के लिए अपीलीय अधिकारी नियुक्ति किया गया है।
राजनांदगांव, डोंगरगांव, छुरिया एवं डोंगरगढ़ विकासखंड के संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा संबंधित तहसीलदार को सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्ति किया गया है। राजनांदगांव विकासखंड अंतर्गत नायब तहसीलदार राजनांदगांव रामलखन चौहान, डोंगरगढ़ विकासखंड अंतर्गत नायब तहसीलदार राजनांदगांव सत्यपाल सिंह यादव, छुरिया विकासखंड अंतर्गत नायब तहसीलदार छुरिया गंगाधर राव एवं डोंगरगढ़ विकासखंड अंतर्गत नायब तहसीलदार डोंगरगांव चिराग रामटेके को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की सहायता के लिए सहायक अधिकारी नियुक्ति किया गया है।


