छत्तीसगढ़दुर्ग जिला

CG : लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने पर स्कूल बस चालकों के लाइसेंस होंगे निरस्त …

By kadwaghut|30 Sep 2026, 1:12 PM
f X W

दुर्ग। जिले में लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने पर स्कूल बस चालकों की लाइसेंस निरस्त करने की कार्यवाही होगी। इसी प्रकार पुलिस विभाग की आकस्मिक चेकिंग के दौरान वाहन चालक पर मादक पदार्थ सेवन की पुष्टि होने पर लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में परिवहन विभाग के अधिकारियों को उक्त निर्देश दिये। विगत सोमवार को कलेक्टोरेट सभा कक्ष में कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में यातायात व्यवस्थाओं में सुधार एवं सड़क दुर्घटनाओं के रोकथाम हेतु विभागों को सौंपे गये कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक के प्रारंभ में विगत बैठक के पालन प्रतिवेदन का विभागवार समीक्षा की गई। जिसमें अधिकारियों ने कार्य पूर्ण होने, अद्यतन प्रगति एवं की गई विभागीय कार्यवाही की जानकारी दी।

Advertisement
Advertisement

साथ ही जिले की सड़कों में यातायात सुरक्षा को और सुदृढ़र्ण बनाने के लिए विभिन्न सुझावों पर विचार-विमर्श कर कई महत्व निर्णय लिये गये हैं। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-53 में खराब सड़के, गडढ़ों की सुधार एवं मरम्मत कार्य प्रगति पर है। डामर कार्य अक्टूबर माह में किया जाएगा। भारतमाला निर्माण में बीएसपी के लिए कनेक्टिविटी दिये जाने की विचार पर अधिकारियों को सहमति पत्र प्रस्तुत करने कहा गया। नगर निगम दुर्ग अंतर्गत डिवाइडर निर्माण एवं बोर्ड मार्किंग, प्रकाश व्यवस्था, गड्ढे आदि की भराई आगामी 10 दिनों में पूर्ण कर दिया जाएगा। झरोखा बोगदा पुलिया से कातुलबोर्ड की ओर बिजली बोर्ड पीछे करने की कार्यवाही हेतु कार्यादेश जारी किया जा चुका है। उक्त कार्य को 15 दिवस में पूर्ण कर लिया जाएगा। रेलवे द्वारा अंडरब्रिजों की साफ-सफाई एवं सड़क सुधार कार्य 31 अक्टूबर तक पूर्ण कर लिया जाएगा। सेतु निर्माण विभाग द्वारा दुर्ग से धमधा मार्ग पर समोदा, करंजा भिलाई एवं ननकट्ठी ब्रीज चौड़ीकरण हेतु वर्क आर्डर जारी किया जा चुका है। ग्रीन चौक से सूर्या हॉटल तक सड़क सुरक्षा उपाय के संबंध में आवश्यक सुझाव हेतु रेलवे से कार्ययोजना आमंत्रित की गई है। सड़कों से मवेशी हटाने नगरीय निकाय एवं ग्राम पंचायतों के माध्यम से नियमित कार्यवाही की जा रही है।

बैठक में नवरात्र में पदयात्रियों के लिए नेहरू नगर चौक से अंजोरा बायपास मार्ग का निर्णय लिया गया। इसी प्रकार पावर हाउस से सुपेला चौक तक ऑटोड्रिल अतिक्रमण हटाने एवं राष्ट्रीय राजमार्ग में प्रकाश व्यवस्था एनएचआई एवं क्षेत्रवार नगरीय निकायों द्वारा सुनिश्चित किया जाएगा। कलेक्टर श्री सिंह ने यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए प्रभावी उपाय अपनाने के निर्देश दिये। उन्हांेने सड़क दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार अधिकारियों को सौंपे गये विभागीय कार्य पर आवश्यक त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये। बैठक में नगर निगम दुर्ग की आयुक्त लीना कोसम, नगर निगम भिलाई की आयुक्त सुरूचि सिंह, नगर निगम रिसाली की आयुक्त मोनिका वर्मा, नगर निगम भिलाई चरोदा के आयुक्त डी. राजपूत, एएसपी यातायात ऋचा मिश्रा, अपर कलेक्टर हरवंश सिंह मिरी, एसडीएम दुर्ग महेश राजपूत, एसडीएम धमधा लवकेश ध्रुव, एसडीएम पाटन उत्तम ध्रुव, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता ए.के. भट्टाचार्य सहित परिवहन, एनएचएआई, एनएचआई, पुलिस विभाग, बीएसपी और नगरीय निकायों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

READ ALSO  छत्तीसगढ़ में खेल और खिलाड़ियों के विकास को मिलेगी नई रफ्तार : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins