छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : तीन दिन तक सजेगा राज्योत्सव, कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार …

By kadwaghut|30 Sep 2026, 1:42 PM
f X W

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 इस बार बदले हुए स्वरूप में आयोजित किया जाएगा। परंपरागत रूप से पांच दिनों तक चलने वाला राज्य स्थापना दिवस समारोह इस वर्ष केवल तीन दिनों का होगा। राज्योत्सव का आयोजन 1 से 3 नवंबर 2026 तक किया जाएगा। इतिहास नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में राज्योत्सव और राज्य अलंकरण समारोह की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने सभी विभागों को 22 अक्टूबर तक विभागवार तैयारियों और प्रदर्शनी से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Advertisement
Advertisement

इस वर्ष राज्योत्सव को केंद्रीय थीम आधारित स्वरूप देने पर जोर दिया गया है। आयोजन में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, मानव पूंजी विकास, विकसित भारत और अंजोर छत्तीसगढ़ जैसे विषयों को प्रमुखता दी जाएगी। इसके साथ ही प्रदेश के भविष्य, विकास और नई संभावनाओं को भी प्रदर्शनी एवं कार्यक्रमों के माध्यम से सामने लाने की तैयारी है। राज्योत्सव के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा 40 राज्य स्तरीय अलंकरण और पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। पुरस्कारों के चयन की प्रक्रिया निर्धारित समय-सारणी के अनुसार पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

आयोजन की व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग विभागों को जिम्मेदारी दी गई है। सीएसआईडीसी, एनआरडीए और लोक निर्माण विभाग मेला स्थल का ले-आउट, स्टॉल आवंटन, विकास प्रदर्शनी, मुख्य मंच, डोम, पंडाल, बैठक व्यवस्था और बैरिकेडिंग का काम संभालेंगे। जनसंपर्क विभाग और चिप्स को प्रचार-प्रसार के साथ हाईटेक मीडिया सेंटर की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी दी गई है। नगर निगम रायपुर और एनआरडीए नागरिक सुविधाओं, सिटी बस, पेयजल और स्वच्छता की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग सुरक्षा, यातायात, पार्किंग तथा अग्निशमन की व्यवस्था संभालेंगे। स्वास्थ्य विभाग चिकित्सा और एंबुलेंस की व्यवस्था करेगा, जबकि ऊर्जा विभाग निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करेगा। राज्योत्सव 2026 को सुव्यवस्थित, थीम आधारित और विकास केंद्रित बनाने के लिए सभी विभागों को तय समय के भीतर तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

READ ALSO  बाढ़ के बीच जिला प्रशासन बना जीवनरक्षक, एयरलिफ्ट से सुरक्षित लाए गए 6 कर्मचारी
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins