राजनांदगांव: गौ माता ने दिया पांच पैर वाले बछड़े को जन्म, आजाद चौक की गली में दिखा नवजात; गौ सेवकों से देखरेख की अपील

⬇️राजनांदगांव। शहर के आजाद चौक स्थित एकता साड़ीज के सामने वाली गली में एक गौ माता के साथ असामान्य रूप से पांच पैर वाला नवजात बछड़ा दिखाई दिया है। तस्वीरों में बछड़े के शरीर पर अतिरिक्त पैर जैसा अंग नजर आ रहा है।स्थानीय लोगों के अनुसार गौ माता ने हाल ही में इस बछड़े को जन्म दिया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गौ माता का मालिक कौन है।
बछड़ा जमीन पर बैठा दिखाई दे रहा है और गौ माता उसके पास ही मौजूद है।ऐसी स्थिति में नवजात बछड़े को विशेष देखभाल और पशु चिकित्सकीय जांच की आवश्यकता हो सकती है। स्थानीय लोगों ने गौ सेवकों, पशु प्रेमियों और संबंधित पशु चिकित्सा विभाग से अपील की है कि मौके पर पहुंचकर बछड़े की स्थिति देखें और जरूरत पड़ने पर उपचार व सुरक्षित देखरेख की व्यवस्था करें।अपील: यदि किसी को इस गौ माता के मालिक की जानकारी हो तो उन्हें तत्काल सूचना दें, ताकि नवजात बछड़े की उचित देखभाल हो सके।



