CG : रायपुर यूनाइटेड राउंड टेबल 344 ने लगाया ओरल हेल्थ कैंप …
रायपुर युनाइटेड राउंड टेबल 344 ने जरोधा स्कूल के बच्चों तक पहुंचाई मौखिक स्वास्थ्य जागरूकता, बच्चों में निवारक स्वास्थ्य की आदतें विकसित करने की दिशा में एक सार्थक पहल करते हुए रायपुर युनाइटेड राउंड टेबल 344 ने राउंड टेबल इंडिया की राष्ट्रीय गतिविधि के अंतर्गत सरकारी प्राथमिक विद्यालय, जरोधा में मौखिक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। सरकार इस शिविर में कुल 140 बच्चों की जांच की गई, जिनमें से 63 बच्चों में आगे दंत उपचार की आवश्यकता पाई गई। कुछ बच्चों में मामूली फिलिंग की जरूरत बताई गई, जबकि कुछ को अतिरिक्त दंत चिकित्सा की सलाह दी गई।
रायपुर युनाइटेड राउंड टेबल 344 के एसएसआर एवं पब्लिसिटी कन्वेनर एलएमएफ टेबलर उत्कर्ष गुप्ता ने बताया कि यह पहल केवल एक दिन की जांच तक सीमित नहीं है। उन्होंने कहा, “जिन बच्चों में उपचार की जरूरत पाई गई है, उनके अभिभावकों की सहमति से टेबल आगे का इलाज भी करवाएगा। हम चाहते हैं कि शिविर सिर्फ स्क्रीनिंग न रह जाए, बल्कि बच्चों को वास्तविक स्वास्थ्य सहायता मिले।” शिविर का संचालन डॉ. रेनी देशलाहरा ने किया। उन्होंने बच्चों की जांच के साथ-साथ मौखिक स्वच्छता, निवारक देखभाल और नियमित दंत जांच के महत्व पर बच्चों से सीधे संवाद भी किया।कार्यक्रम का समन्वय कम्युनिटी सर्विस कन्वेनर एलएमएफ टेबलर सुमित कुकरेजा और एलएमएफ टेबलर प्रतीक पोपटानी ने किया।
एलएमएफ टेबलर उत्कर्ष गुप्ता ने आगे कहा कि राउंड टेबल इंडिया की राष्ट्रीय गतिविधि के रूप में यह शिविर संगठन के उस उद्देश्य को दर्शाता है, जिसके तहत स्वास्थ्य और जागरूकता को समुदाय तक सीधे पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा, “जरोधा के सरकारी प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के लिए यह शिविर सिर्फ दांतों की जांच नहीं था। इससे उन्हें जागरूकता मिली, समस्याओं की समय पर पहचान हुई और जरूरत पड़ने पर आगे के इलाज का रास्ता भी खुला।


