छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : बाघ की हड्डियां और जिंदा पैंगोलिन के साथ 6 गिरफ्तार …

By kadwaghut|28 Sep 2026, 11:25 AM
f X W

रायपुर: उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व, तेलंगाना वनमंडल तथा डीआरआई ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाकर एक बड़े तस्कर गिरोह को पकड़ा है। ऑपरेशन महाराष्ट्र-तेलंगाना सीमा पर चलाया गया। ज्वाइंट टीम ने इंटरस्टेट गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके कब्जे से भारी मात्रा में बाघ की हड्डियों के साथ कैनाइन दांत तथा दो जिंदा पैंगोलिन बरामद किए हैं। पैंगोलिन में एक नवजात है। टीम ने इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। इस पूरे ऑपरेशन का नाम सेफ पैसेज 3.0 दिया गया था। यूएसटीआर के डिप्टी डायरेक्टर वरुण जैन ने बताया कि, शनिवार को संयुक्त टीम महाराष्ट्र सीमा से सटे तेलंगाना के आलापल्ली स्थित जिमेला में छापे की कार्रवाई कर पैंगोलिन के साथ 43 नग बाघ की हड्डियांए दो बाघों के कैनाइन दांत तथा तीन बाइक जिनका उपयोग कथित रूप से वन्यजीव अवैध सामग्री के परिवहन में किया जा रहा था, जब्ती की गई है।

Advertisement
Advertisement

अफसर के अनुसार, 14 सितंबर से 14 अक्टूबर तक वैश्विक स्तर पर वन्यजीव तथा उनके अंगों की तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। उसी कड़ी में यहां ऑपरेशन सेफ पैसेज चलाया जा रहा है। पूर्व में किए गए ऑपरेशन में यूएसटीआर, वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र के दो पुलिसकर्मियों सहित कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 बाघ की खाल, 1 बाघ का शव और 5.39 किलोग्राम पैंगोलिन स्केल्स जब्त किया था। फॉलो-अप जांच में अहेरी, सिरोंचा, जिंगानूर, बीजापुर बेल्ट रूट को पकड़ा गया। यहां वन्यजीव तस्करी के एक महत्वपूर्ण हॉटस्पॉट के रूप में चिन्हित किया गया है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  संघर्ष से कक्षाओं तक: कैसे आस्था गुरुकुल दंतेवाड़ा में जीवन का पुनर्निर्माण कर रहा है

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins