छत्तीसगढ़सुकमा जिला

CG : पुलिस गाड़ी में अचानक लगी आग, कूदकर पुलिसकर्मियों ने बचाई जान …

By kadwaghut|25 Sep 2026, 11:03 AM
f X W

सुकमा: छत्तीसगढ़ के सुकमा में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया। कुम्हाररास स्थित कलेक्टर कार्यालय परिसर में सुकमा पुलिस की शासकीय वाहन में अचानक आग लग गई, जिससे हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिसकर्मियों ने कूदकर अपनी जान बचाई। जानकारी के मुताबिक, यह घटना कुम्हाररास स्थित कलेक्टर कार्यालय परिसर के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि सुकमा पुलिस की चलती शासकीय वाहन में अचानक भिषण लपटे उठने लगी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। आग लगने का पता चलते ही पुलिसकर्मियों ने समय रहते वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने वाहन को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन धू-धू कर जलने लगा। हालांकि समय रहते पुलिसकर्मियों के वाहन से बाहर निकल जाने के कारण किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच के बाद ही आग लगने की वजह सामने आने की उम्मीद है।

Advertisement
Advertisement
अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  पक्के आशियानों से संवर रही जिंदगी, खुशहाल जीवन का मिला नया आधार

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins