छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के तहत स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित एवं उत्पादित…

By lokesh sharma|14 Oct 2025, 1:23 PM
f X W

राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव अंतर्गत पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 13 से 26 अक्टूबर 2025 तक विशेष सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत 14 अक्टूबर 2025 को छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के तहत स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित एवं उत्पादित गुणवत्तायुक्त सामग्री की प्रदर्शनी एवं विक्रय कलेक्टोरेट परिसर राजनांदगांव में कार्यालय जिला पंचायत के सामने की जाएगी।

Advertisement
Advertisement

प्रदर्शनी सह विक्रय में सभी विकासखंडों से स्वसहायता समूह के सदस्यों द्वारा निर्मित एवं उत्पादित सामग्री का प्रदर्शन स्टॉल के माध्यम से किया जाएगा। प्रदर्शनी सह विक्रय में जनसामान्य एवं अधिकारी व कर्मचारी को अधिक से अधिक उपस्थित होकर एवं उत्पादों को खरीद कर स्वसहायता समूहों को प्रोत्साहित करने का अनुरोध किया गया है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : DJ-लाउडस्पीकर पर सख्ती की तैयारी, बिना अनुमति बजाया तो होगा जुर्माना और जेल ...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins