छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : आज से राज्य स्तरीय खेलों में 650 खिलाड़ी जुटेंगे…

By kadwaghut|24 Sep 2026, 11:58 AM
f X W

राजनांदगांव । शहर में 24 सितंबर से प्रदेश के स्कूली खिलाड़ियों का खेल कौशल देखने को मिलेगा। 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा स्पर्धा का आयोजन 24 से 27 सितंबर तक राजनांदगांव में किया जाएगा। स्पर्धा में प्रदेश के सभी पांच संभागों बस्तर, बिलासपुर, सरगुजा, रायपुर और मेजबान दुर्ग से करीब 650 प्रतिभागी, अधिकारी, कोच और मैनेजर स्पर्धा में शामिल होंगे।

Advertisement
Advertisement

प्रतियोगिता में हॉकी, योगा, बैडमिंटन और क्रिकेट के मुकाबले होंगे। हॉकी में 17 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिका, योगा में 14, 17 व 19 वर्ष के बालक-बालिका, बैडमिंटन में 14 वर्ष बालक-बालिका तथा क्रिकेट में 19 वर्ष बालक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। आयोजन के तहत बैडमिंटन, योगा और क्रिकेट स्पर्धा दिग्विजय स्टेडियम में, हॉकी के मुकाबले गुरुनानक स्कूल में होंगे। चार दिनों तक अलग-अलग आयु वर्गों में खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारी की है।

आज शुभारंभ के साथ अतिथि करेंगे खिलाड़ियों का हौसला: स्पर्धा का शुभारंभ समारोह 24 सितंबर को सुबह 10 बजे दिग्विजय स्टेडियम के इंडोर हॉल में होगा। महापौर मधुसूदन यादव मुख्य अतिथि होंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव अध्यक्षता करेंगी। निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र पारस वर्मा, जनपद पंचायत राजनांदगांव अध्यक्ष प्रतिमा चंद्राकर, जनप्रतिनिधि और खेल क्षेत्र से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : आशीर्वाद का दीया से जगमगाया मां बम्लेश्वरी मंदिर प्रांगण…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins