छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : म्युनिसिपल स्कूल के मैदान को हरा-भरा रखने लीजेंड क्रिकेटर्स ने रोपे कुल 50 पौधे…

By lokesh sharma|03 Aug 2026, 11:24 AM
f X W

राजनांदगांव , म्युनिसिपल स्कूल मैदान में रविवार को लीजेंड क्रिकेट क्लब के खिलाड़ियों ने सामूहिक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और खेल मैदानों के संवर्धन का संदेश दिया। खिलाड़ियों ने 50 से अधिक पौधे रोपकर उनकी देखरेख का भी संकल्प लिया। खिलाड़ियों ने कहा कि वे सालों से इस मैदान से जुड़े हैं और इसकी हरियाली व संरक्षण की जिम्मेदारी भी उनकी है। इसी भावना के साथ सभी ने मिलकर पौधारोपण कर मैदान को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया।

Advertisement
Advertisement

अभियान में शहर के वरिष्ठ और जूनियर खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ी प्रशांत शर्मा ने कहा कि पूरे शहर में पौधारोपण अभियान चल रहे हैं, ऐसे में खिलाड़ियों का भी दायित्व है कि वे अपने खेल मैदान को हरियाली से समृद्ध करें। मोहम्मद हनीफ ने कहा कि मैदान पर हरियाली बनी रहे और यहां अभ्यास करने आने वाले खिलाड़ियों को स्वच्छ व सुखद वातावरण मिले, इसी उद्देश्य से यह सामूहिक पहल की गई। वरिष्ठ खिलाड़ियों ने कहा खेल मैदान केवल खेल का स्थान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों की धरोहर हैं। इसलिए इनके संरक्षण और सौंदर्यीकरण के लिए समय-समय पर ऐसे अभियान जरूरी है।

खिलाड़ियों ने कहा कि शहर में खेल मैदानों की संख्या पहले से ही सीमित है, इसलिए उपलब्ध मैदानों को सुरक्षित और हरा-भरा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने भविष्य में भी मैदान के संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन के लिए लगातार प्रयास करने का संकल्प दोहराया। प्रशांत शर्मा, मोहम्मद हनीफ, अभिषेक शर्मा, विकास श्रीवास्तव, दीपेश शर्मा, कृष्णा तिवारी, राहुल देवांगन, शंकर राजपूत, महजीब खान, नकुल देवांगन, रूपेश कुमार, राम गोयल, उमेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

READ ALSO  CGPSC घोटाले में ADM पर शिकंजा, CM विष्णुदेव साय बोले- ‘किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा’
अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins