छत्तीसगढ़धमतरी जिला

शहर के करीब दिखे दो तेंदुए …

By kadwaghut|24 Sep 2026, 11:12 AM
f X W

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी शहर के पास दो तेंदुए देखे गए हैं। राहगीरों ने उनका वीडियो बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों तेंदुए रुद्री बैराज के जंगल के पास सड़क किनारे नजर आए। तेंदुओं के दिखने की खबर से आसपास के ग्रामीणों में दहशत है। सूचना मिलने पर वन विभाग ने गांवों में सतर्कता बरतने के लिए मुनादी कराई है। जानकारी के अनुसार, ग्राम बरारी और कोटाभर्री के बीच रात में एक बीजेपी नेता रायपुर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर सड़क किनारे दो तेंदुओं पर पड़ी। उन्होंने तुरंत मोबाइल से दोनों का वीडियो और तस्वीरें रिकॉर्ड कर लीं। इसके बाद वीडियो सामने आने पर आसपास के गांवों में तेंदुओं की मौजूदगी को लेकर चर्चा तेज हो गई।

Advertisement
Advertisement

धमतरी रेंजर सत्यनारायण प्रधान ने बताया कि रात में तेंदुआ दिखने की सूचना मिली है। दोनों तेंदुए नर हैं या मादा, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले भी दोनों तेंदुए एक साथ देखे गए थे। रेंजर के मुताबिक, ग्राम मुड़पार, बरारी और कोटाभर्री में कोटवार के जरिए मुनादी कराई गई है। ग्रामीणों को रात में आते-जाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। वन विभाग की टीम रात से ही इलाके में पेट्रोलिंग करेगी। तेंदुओं के दिखने से ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि बरारी के आसपास पहले भी तेंदुआ देखा जा चुका है। खेतों, जंगल से लगे इलाकों और सुनसान रास्तों पर रात में अकेले जाने से बचने की सलाह दी जा रही है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने और तेंदुओं की गतिविधियों पर नजर रखने की मांग की है।

READ ALSO  भुवनेश्वर में CM साय की मोहन चरण माझी से सौजन्य भेंट, दोनों राज्यों के विकास पर हुई अहम बातचीत
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins