छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव: शराब पीकर तेज आवाज में बुलेट चलाने वाले पर की कार्रवाई

By kadwaghut|20 Sep 2025, 7:50 PM
f X W

जनसुरक्षा अभियान के तहत आबकारी और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत उल्लंघनों पर सख्त कार्रवाई

राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब बिक्री, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस का अभियान जारी है। श्रीमान् पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भापुसे) के पर्यवेक्षण में चौकी चिखली पुलिस ने 19 सितंबर 2025 की रात अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की।

बुलेट मोटरसाइकिल CG 08 AS 2820 के चालक सागर सोनवानी (28) को शराब पीकर तेज आवाज वाला साइलेंसर बजाते हुए बाइक चलाने पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 एवं 182(क)(4) के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

अभियान में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, सउनि शत्रुहन टण्डन, म.प्र.आर. ज्योति साहू, प्र.आर. अरूण कुमार नेताम, आर. मनोज जैन, मिर्जा असलम, सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी और चौकी चिखली स्टाफ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और लापरवाही पूर्वक मोटर साइकिल चलाने वालों पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : रायपुर में D.Ed अभ्यर्थियों का हल्लाबोल, पुलिस ने घसीटकर बसों में भरा ...

Related Articles

2

Back to top button