छत्तीसगढ़धमतरी जिला

CG : इंस्पायर अवार्ड: जापान से वैज्ञानिक भ्रमण कर लौटीं धमतरी की दो होनहार बेटियों का कले क्टर ने किया सम्मान …

By lokesh sharma|14 Jul 2026, 12:01 PM
f X W

धमतरी । शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की दो होनहार छात्राओं ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर धमतरी सहित पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। ’’इंस्पायर अवार्ड मानक’’ योजना के तहत जापान के वैज्ञानिक भ्रमण से वापस लौटने पर आज जिला कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने दोनों छात्राओं से मुलाकात की और उन्हें इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए सम्मानित किया। सम्मानित होने वाली छात्राओं में सुनैना साहू और समीक्षा साहू शामिल हैं, जिन्होंने अपनी प्रतिभा के दम पर वैश्विक पटल पर पहचान बनाई है।

Advertisement
Advertisement

इस गौरवशाली उपलब्धि की पृष्ठभूमि पर नजर डालें तो इस वर्ष ’’इंस्पायर मानक स्कीम’’ सकुरा साइंस हाई स्कूल प्रोग्राम ऑफ जापान के लिए देशभर से कुल 56 विद्यार्थियों का चयन किया गया था। इसमें छत्तीसगढ़ राज्य से कुल पांच छात्राओं को प्रतिनिधित्व का मौका मिला, जिसमें सबसे खास बात यह रही कि धमतरी जिले के हायर सेकेंडरी स्कूल कोसमर्रा से ही दो छात्राओं ने इस सूची में अपनी जगह बनाई। छात्राओं की इस ऐतिहासिक सफलता में उनके मार्गदर्शक शिक्षकों की बेहद अहम भूमिका रही है। कुमारी समीक्षा साहू ने शासकीय माध्यमिक शाला कोसमर्रा की शिक्षिका कविता सिन्हा के कुशल निर्देशन में यह मुकाम हासिल किया, वहीं कुमारी सुनैना ने शासकीय माध्यमिक शाला देवरी के शिक्षक लक्ष्मीकांत साहू के मार्गदर्शन में जिला, राज्य और नेशनल स्तर की बाधाओं को पार करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना चयन पक्का किया था।

अपने इस शैक्षणिक और वैज्ञानिक भ्रमण के दौरान दोनों बेटियों ने जापान की अत्याधुनिक तकनीक, सामाजिक व्यवस्था और समृद्ध संस्कृति को बेहद करीब से महसूस किया। छात्राओं ने टोक्यो यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स, जापान की प्रतिष्ठित अंतरिक्ष एजेंसी ’’स्पेस डोम जैक्सा’’, दुनिया के सबसे बड़े टीवी टावर, मैकाई हाई स्कूल और ऐतिहासिक आसाकुसा टेम्पल जैसे प्रमुख स्थलों का दौरा कर वहां का गहन वैज्ञानिक व सामाजिक अध्ययन किया।

READ ALSO  Rajnandgaon: गजब का नियम: छोटे ठेले वालों पर कार्रवाई, विद्युत ठेकेदार को घरेलू गैस सिलेंडर इस्तेमाल करने की खुली छूट?

जापान से सकुशल वापस लौटने पर इन छात्राओं का जिले में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर भ्रमण के दौरान सहयोगी रहे स्कॉट शिक्षक अनिल साहू एवं प्रीति शांडिल्य के योगदान की भी विभाग द्वारा विशेष रूप से सराहना की गई। कलेक्टर कक्ष में आयोजित इस सम्मान समारोह के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी मधुलिका तिवारी, डीपीओ खेमेंन्द्र साहू, सहायक संचालक देवेश सूर्यवंशी, यदुनंदन वर्मा, विद्यालय के प्राचार्य डोमन लाल साहू, शाला समिति के अध्यक्ष खोमेश्वर राव वाकडे और निखिल साहू सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins