छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा जिला

CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 को, कलेक्टर ने ली तैयारियों को लेकर बैठक …

By lokesh sharma|20 Jun 2026, 12:17 PM
f X W

जांजगीर-चांपा । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिला मुख्यालय स्थित भीमा तालाब, जाज्वल्य देव द्वार के पास प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

Advertisement
Advertisement

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने आयोजन स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर महोबे ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने कहा। उन्होंने अधिक से अधिक नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों, शासकीय सेवकों एवं सामाजिक संगठनों की सहभागिता सुनिश्चित करने कहा है।

बैठक में कलेक्टर ने मंच निर्माण, साउंड सिस्टम, विद्युत आपूर्ति, फायर ब्रिगेड की उपलब्धता, बैठक व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई, पार्किंग, यातायात प्रबंधन तथा सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध एवं जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर ज्ञानेंद्र सिंह, जांजगीर एसडीएम सुब्रत प्रधान सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : मुढ़ीपार में 27 से भागवत कथा प्रारंभ…

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins