छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : मुढ़ीपार में 27 से भागवत कथा प्रारंभ…

By kadwaghut|20 Sep 2026, 11:51 AM
f X W

डोंगरगढ़ | ग्राम मुढ़ीपार (लछना) के बाजार चौक में 27 सितंबर से 5 अक्टूबर तक श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ व मंत्रराज यज्ञ अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से होगी। आयोजन की शुरुआत 27 सितंबर को कलश यात्रा, देवी पूजन से होगी।

Advertisement
Advertisement

कथा के दौरान शुकदेव-परीक्षित जन्म, ध्रुव चरित्र, प्रह्लाद चरित्र, वामन अवतार, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, बाल लीला, रुक्मिणी विवाह, सुदामा चरित्र व परीक्षित मोक्ष सहित विभिन्न प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा। 5 अक्टूबर को हवन, तुलसी वर्षा, प्रवचन पूर्णाहुति एवं शोभायात्रा के साथ आयोजन का समापन होगा। कथा व्यास अयोध्या के पं. ओंकार दास चतुर्वेदी महाराज होंगे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : बेटे की शादी पर विवाद, दी धमकी…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins