राजनांदगांव : 4 माह से कार्यकर्ता नहीं, सहायिका के भरोसे हैं आंगनबाड़ी के नौनिहाल…
डोंगरगढ़ , अछोली बगदईपारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-3 में पिछले करीब चार माह से कार्यकर्त्ता का पद रिक्त है। बताया गया कि चार माह पहले तत्कालीन कार्यकर्त्ता की मृत्यु के बाद अब तक नई कार्यकर्त्ता की नियुक्ति नहीं की गई है। इसके चलते आंगनबाड़ी आने वाले छोटे बच्चों की देखरेख और दैनिक व्यवस्था प्रभावित हो रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार केंद्र में बच्चे करीब चार घंटे रसोइया के भरोसे रहते हैं। कई बार केंद्र नियमित रूप से नहीं खुलता और बच्चों को छुट्टी दे दी जाती है। हालांकि इन शिकायतों की विभागीय स्तर पर पुष्टि होना बाकी है। खास बात यह है कि आंगनबाड़ी केंद्र से महिला एवं बाल विकास विभाग का कार्यालय महज करीब 500 मीटर की दूरी पर है।
इसके बावजूद चार माह से कोई कार्यकर्त्ता की नियुक्ति नहीं होना विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। वहीं विभाग के जिम्मेदारों की माने तो उनके पास अतिरिक्त कार्यकर्ता की नहीं होता, जिसकी ड्यूटी लगाया जा सके। भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण पर है।




