छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : भारी बारिश के बाद भी फीका नहीं पड़ा उत्साह…

By kadwaghut|17 Aug 2026, 11:13 AM
f X W

अंबागढ़ चौकी , नगर व वनांचल में 15 अगस्त को सुबह से हो रही बारिश के बाद भी स्वाधीनता दिवस पर नगर व क्षेत्र में जगह-जगह शान से तिरंगा लहराया व देशभक्ति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। ब्लाक मुख्यालय में पर्व परंपरानुरूप मनाया गया। स्कूलों, महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नगर में प्रभातफेरी निकाली।

Advertisement
Advertisement

गांधी चौक में ध्वजारोहण से पूर्व नगर के सभी शासकीय व अर्द्धशासकीय कार्यालयों में ध्वजारोहण का कार्यक्रम हुआ। इसके बाद ब्लाक स्तर पर मुख्य कार्यक्रम जनपद पंचायत परिसर में स्थानीय विधायक भोलाराम साहू के मुख्य आतिथ्य तथा नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी की अध्यक्षता में हुआ। मुख्य समारोह स्थल में बड़ी संख्या में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में शामिल हुए। बरसते पानी के बीच छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कविता, भाषण प्रस्तुत िकया। विधायक ने सीएम का संदेश वाचन किया।

कार्यक्रम स्थल में डोम या शेड की व्यवस्था कराएं नपं अध्यक्ष मानिकपुरी ने बताया कि पिछले दो वर्ष से स्वाधीनता दिवस के दिन बारिश हो रही है इसके बाद भी नागरिकों व विद्यार्थियों के देशभक्ति के पर्व को लेकर उत्साह बना रहता है। हम स्वाधीनता दिवस के समारोह को बारिश से बचाने के लिए मुख्य कार्यक्रम स्थल में डोम या शेड की व्यवस्था कराएं। नपं में नगर अध्यक्ष, जपं में जनपद अध्यक्ष तथा भारत माता चौक में नपं अध्यक्ष ने ध्वजारोहण किया। विधायक साहू ने ध्वजारोहण किया। बस स्टैंड में भाजपा ने तथा राजीव गांधी चौक में कांग्रेस ने कार्यक्रम आयोजित किया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  दुर्ग में सिंचाई कार्यों के लिए 40.85 करोड़ स्वीकृत, किसानों को मिलेगा लाभ

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins