छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : ममता नगर में नाली और पेवर्स निर्माण का किया भूमिपूजन…

By lokesh sharma|10 Jul 2026, 11:57 AM
f X W

राजनांदगांव| शहर के ममता नगर औद्योगिक क्षेत्र में ड्रेनेज (नाली) एवं पेवर्स निर्माण का रविवार को महापौर मधुसूदन यादव ने भूमिपूजन किया। इस दौरान औद्योगिक क्षेत्र की सड़क, नाली और अतिक्रमण से जुड़ी समस्याओं पर उद्योगपतियों के साथ चर्चा भी की गई। सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों से होने वाले अतिक्रमण, जलभराव की समस्या तथा सड़क और नाली निर्माण को प्राथमिकता से पूरा करने पर सहमति बनी। महापौर ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं का विस्तार नगर निगम की प्राथमिकता है।

Advertisement
Advertisement

उद्योगपतियों और नागरिकों की समस्याओं का चरणबद्ध तरीके से समाधान किया जाएगा। उद्योगपतियों ने कहा कि नाली और पेवर्स निर्माण से वर्षों से जलभराव और खराब सड़क की समस्या दूर होगी। कार्यक्रम में राजनांदगांव इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष जैन सावा, पार्षद रेखा अभय पारख, किशुन यदु, एसोसिएशन के सदस्य वीरू चौहान, ईश्वरभाई पटेल, नवीन जायसवाल, पारस वर्मा आदि मौजूद रहे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  पत्नी की बीमारी और रिटायरमेंट का हवाला, हाईकोर्ट ने 15 दिन में गृह जिले में पोस्टिंग देने को कहा

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins