छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: रात में लौटते वक्त हादसा: बछड़े से टकराकर पेड़ में जा घुसी बाइक, युवक की मौत

By kadwaghut|10 Jun 2026, 10:42 AM
f X W

राजनांदगांव। सुरगी चौकी क्षेत्र के ग्राम भेड़िया में सोमवार रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां बाइक सवार युवक की बाइक सड़क पर मौजूद बछड़े से टकरा गई, जिसके बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

Advertisement
Advertisement


जानकारी के अनुसार, बालोद जिले के ग्राम भेड़िया निवासी 30 वर्षीय तुलाराम निषाद ईंट भट्टे में मुनीम का काम करता था। सोमवार शाम वह बाइक से राजनांदगांव गया था। रात करीब 9 बजे वापस लौटते समय रास्ते में उसकी बाइक सड़क पर मौजूद बछड़े से टकरा गई।


टक्कर के बाद बाइक का नियंत्रण बिगड़ गया और बाइक सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी। हादसे में तुलाराम के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से उसे 108 एंबुलेंस के जरिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read also : CG Transfer News मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 24 सचिवालय अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले, जीएडी ने जारी किया आदेश

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : धान की रखवाली करने गए किसान की करंट से मौत ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins