छत्तीसगढ़

CG : कांग्रेस नेता पर महिला ने लगाया रेप का आरोप, गंभीर धाराओं में केस दर्ज …

By kadwaghut|09 Oct 2026, 10:48 AM
f X W

आरंग: रायपुर जिले के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में एक महिला की शिकायत पर युवा नेता उपेन्द्र भारती के खिलाफ गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है। महिला ने पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराते हुए जबरन शारीरिक संबंध बनाने, मारपीट करने और खुद समेत परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर BNS की धारा 64(2), 115(2) और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक महिला अपने पति और बच्चों के साथ ग्राम बकतरा में रहती है। महिला का आरोप है कि आरोपी उसके पड़ोस में रहता है और कथित तौर पर उसके घर आकर उसे परेशान करता था। शिकायत में उसने जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने और विरोध करने पर मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी की ओर से उसे, उसके बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी जाती थी। शिकायत के अनुसार, कथित तौर पर यह सिलसिला लंबे समय से चल रहा था। महिला ने पुलिस को दिए बयान में यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी के साथ संबंधों से बच्चे हुए, लेकिन बाद में आरोपी ने उन्हें स्वीकार करने से इनकार कर दिया। महिला का दावा है कि इस पूरे घटनाक्रम के चलते उसका पारिवारिक जीवन प्रभावित हुआ है।

शिकायतकर्ता महिला ने आरोपी पर अपने राजनीतिक प्रभाव और कथित रसूख का इस्तेमाल कर उसे डराने-धमकाने का आरोप भी लगाया है। महिला का कहना है कि आरोपी के कथित दबदबे के चलते वह लंबे समय तक शिकायत करने से भयभीत रही। महिला ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही खुद और अपने बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। शिकायत मिलने के बाद मंदिर हसौद पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए उसके घर पर भी दबिश दी, लेकिन वह मौके पर नहीं मिला। पुलिस के मुताबिक आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी पतासाजी की जा रही है। पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है और मामले से जुड़े साक्ष्य एवं अन्य तथ्यों को जुटाया जा रहा है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

READ ALSO  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डिजिटल ट्रांसफॉर्मिंग वैन को दिखाई हरी झंडी, ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

2

Back to top button